भारत

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद तेनेत्टी ने प्रश्नकाल के लिए एक सदस्य का नाम पुकारा तभी विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा और नारेबाजी करने लगे और सदन के बीचोंबीच आ गए। पीठासीन अधिकारी ने कहा कि हंगामे के बीच प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की और बिजली राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाईक ने एक पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण बिजली के क्षेत्र में देश संपन्न हुआ है।

हंगामा बढ़ने पर पीठासीन अधिकारी ने कहा कि सदन में तख्तियां लेकर आना नियम के विरुद्ध है इसलिए सदस्य तख्तियों को नीचे रख दें। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल में कई महत्वपूर्ण सवाल है इसलिए सभी अपने अपने स्थान पर जाएं। पीठासीन अधिकारी के आग्रह का कोई असर नहीं हुआ और हंगामा तेज हो गया जिसके कारण सदन को बारह बजे तक स्थगित करना पड़ा।

Show More

Related Articles

Back to top button