नींबू के छिलके सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं, जानिए एक्सपर्ट से राय

नींबू के फायदे से हर कोई वाकिफ है। नींबू सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व विटामिन सी आपके बाल, स्किन और पेट को खास तौर से लाभ पहुंचाता है। लेकिन हम नींबू का रस निचोड़कर उसके छिलके फेंक देते हैं,ये समझकर की बेकार है।

लेकिन आपका यह सोचना एकदम गलत है। क्योंकि इसके रस की तरह छिलके भी आपके बहुत काम आ सकते हैं, जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में आपसे बात करने वाले हैं. चलिए जानते हैं नींबू के छिलके को कितने तरीके से यूज कर सकते हैं…
इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद
आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता ने बताया कि नींबू के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते है। इसलिए यह इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
स्किन के लिए बहुत फायदेमंद
इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन इसे स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करवाना जरूरी है।
प्लास्टिक से हो रहा प्रदूषण हमारे जीवन लिए बहुत बड़ा खतरा, जानिए कैसे करें बचाव
बालों को धोने के लिए
नींबू का इस्तेमाल बालों को धोने के लिए भी किया जा सकता है। आप एक मग पानी में नींबू का रस मिलाएं, बालों में शैम्पू के बाद आखिर में इस पानी से बालों को धो लें।
स्क्रब बनाएं
अगर धूप से आपकी स्किन जल गई है, तो नींबू के छिलकों को सूखाकर उसका पाउडर बनाकर एक कटोरी में निकाल लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच दही और 1 चम्मच बेसन मिलाकर चेहरे पर लगा लीजिए। अब इस फेस पैक को आप 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखिए। फिर धो लीजिए। इससे आपकी स्किन ब्राइट और फ्रेश नजर आने लगेगी।



