स्वास्थ्य

ये 4 कड़वी चीजें सेहत के लिए हैं वरदान, जानिए इसके गुण और ज़रूर खाया करें

अक्सर लोग ऐसे फूड्स खाना पसंद करते हैं, जो स्वाद में लाजवाब हो। शायद ही कोई ऐसा हो, जो बेस्वाद चीजें खाना पसंद करता हो। हालांकि, हमारे आसपास कई ऐसी चीजें पाई जाती हैं, जो स्वाद में भले ही खराब हैं, लेकिन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

आपको बता दें, ये सभी फूड आइटम्स खाने में कड़वे होते हैं, लेकिन इन्हें डाइट में शामिल करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कड़वे फूड आइटम्स के बारे में-

कई गुणों का भंडार हैं स्वाद में कड़वे ये फूड्स :

करे करेला का सेवन

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, करेला एक कड़वी सब्जी है, लेकिन ये बाॅडी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बता दें, करेला बाॅडी में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता हैं।

इसके साथ ही वजन कम करने, पाचन तंत्र और आंखों की रोशनी को बेहतर करने में भी असरदार होता हैं। आप इस कड़वे फूड्स यानी करेला का इस्तेमाल सब्जी, सूप या जूस के रूप में कर सकते हैं।

करें नीम का सेवन

जिस प्रकार करेला का सेवन सेहत के लिए फायदेमन्द होता है ठीक उसी प्रकार नीम की पत्तियां भी सेहत के लिए फायदेमन्द होता हैं। हालांकि, आपको बता दें, यह आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। साथ ही यह पाचन में सुधार, शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और इम्युनिटी बेहतर करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें-किन लोगों को चेहरे पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बेसन, त्वचा में दमक आने की बजाय हो सकता है बड़ा नुकसान, यहां पढ़ लीजिए

करें मेथी दाना का सेवन

आपको बता दें,घर में मसाले के डिब्बे में पाए जाने वाले ये पीले रंग के छोटे दाने सेहत के लिए बहुत फादयेमंद होते हैं। मेथी दाना ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ बाॅडी में कोलेस्ट्राॅल कम करने, डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता हैं।

मेथी दाना का इस्तेमाल सब्जी, दाल या सूप आदि में कर सकते हैं। इसके अलावा, इसका लाभ उठाने के लिए आप मेथी दाना का पाउडर भी बना सकते है, जिसका पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

करें कोको का सेवन

हाई कोको कंटेंट वाले कच्चे कोको या डार्क चॉकलेट में कैटेचिन और एपिकैटेचिन जैसे फ्लेवोनोइड के कारण कड़वा स्वाद हो सकता है। इन कंपाउंड में एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो संभावित रूप से हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करते हैं और कॉग्नेटिव फंक्शन में सुधार करते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button