अपराधहमर छत्तीसगढ़

घूमने गए 3 दोस्तों का धमतरी में मर्डर,धारदार हथियार से मारा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 3 दोस्तों का मर्डर हुआ है। तीनों दोस्त रायपुर के रहने वाले थे। वे सभी सोमवार (11 अगस्त) की रात धमतरी घूमने निकले थे। तभी ग्राम भोयना के पास स्थित अन्नपूर्णा ढाबे में कुछ पूछने के लिए रुके। इस दौरान ढाबे में पहले से 6-7 लोग खाना खा रहे थे। तभी किसी बात को लेकर उनमें आपस में झगड़ा हुआ, पहले बहस हुई फिर मारपीट तक बात आ गई। इस दौरान वहां पहुंचे तीन दोस्तों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

हमलावरों ने पहले एक दोस्त को 100 मीटर तक दौड़ाते हुए ले गए और उसके सीने पर चाकू से वार किया। सभी बदमाश नशे में थे और ढाबे में गाली गलौज कर रहे थे। जो भी आता उसे मार रहे थे। इस दौरान 2 अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई।

मारे गए युवकों के नाम– सूरज तांडी, रायपुर, नितिन तांडी, रायपुर, आलोक ठाकुर, रायपुर

हमलावरों ने तीनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। एक युवक को तो हमलावर मृतकों की पहचान सूरज तांडी और नितिन तांडी (दोनों संतोषी नगर निवासी) और आलोक ठाकुर (सेजबहार निवासी) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त रायपुर के अलग-अलग इलाकों में रहते थे और घूमने के लिए धमतरी आए थे। आलोक पेटी ठेकेदार का काम करता था, जबकि सूरज और नितिन ड्राइवरी करते थे। जिस ढाबे में वारदात हुई वो सिहावा रोड पर स्थित है। पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने ढाबे में 300 रुपए का खाना खाया था, लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया। बदमाश ढाबे में आने वालों से गाली-गलौच कर विवाद कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, रात में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी जान चली गई थी। सभी 6 से ज्यादा हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button