हमर छत्तीसगढ़
बिलासपुर में कोयला व्यापारी के यहां आईटी का छापा

बिलासपुर। आयकर विभाग की टीम ने बिलासपुर में कोयला व्यापारी के घर व दफ्तर में छापा मारा है। सूत्रों का ऐसा कहना है कि पहले तो एसआईआर सर्वे टीम के रुप में दबिश दी गई बाद में पता चला यह तो आईटी की टीम है। गाडिय़ों में एसआईआर स्टीकर लगा हुआ था इसलिए कि किसी को भनक न लग जाए। श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित दफ्तर व रामा वल्र्ड स्थित घर में कोल व्यापारी प्रवीण के घर यह छापा पड़ा है जो कि फिल गु्रप के मालिक बताये गए हैं। ऑफिस, फैक्ट्री, घर, सहित अलग- अलग ठिकानों में टीम पहुंची है।



