‘बिहार में भी केजरीवाल’ AAP का अभियान जारी

पटनाः बिहार की सियासत हर दिन एक नया ट्विस्ट आ रहा है। चिराग पासवान द्वारा 243 सीटों पर खम ठोकने के बाद अरविंद केजरीवाल की झाड़ू भी राज्य की सभी सीटों पर दिखाई देगी। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में ” बिहार में भी केजरीवाल” नाम का से अभियान चला रही है। हालांकि यह तय हो गया है कि अरविंद केजरीवाल किसी गठबंधन में शामिल नहीं होंगे। संभावना है कि आप राज्य की 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बिहार के इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला NDA और RJD के नेतृत्व वाला महागठबंधन 2 प्रमुख सियासी फ्रंट हैं। इनके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज, चिराग पासवान की एलजेपी के बाद आम आदमी पार्टी भी बिहार में जोर अजमाइश करना चाहती है, जबकि दिल्ली चुनाव में यूपी और बिहार के पूर्वांचली वोटर साल की शुरुआत में केजरीवाल को झटका दे चुके हैं।
बिहार में चुनावी सफलता के लिए आम आदमी पार्टी दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचली वोटरों से कनेक्टिविटी बढ़ा रही है। इनके जरिए बिहार में आप सरकार में हुए विकास कार्यों का प्रचार करवाने की योजना बनाई गई है। हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में यह साफ हो गया था कि यूपी और बिहार के वोटर अब आम आदम पार्टी के बजाय भाजपा की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले इन्हीं वोटरों ने 2015 में केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता सौंपी थी, लेकिन 2020 में पूर्वांचली वोटरों का समर्थन भाजपा ने खींच लिया।
बिहार आम आदमी पार्टी के प्रभारी अजेश यादव ने बताया कि पार्टी का राज्य में ” बिहार में भी केजरीवाल” अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिहार के हर गांव का कोई न कोई व्यक्ति रहता है। उन्होंने केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखा है। बिहार में आप आदमी पार्टी की अच्छी पकड़ है। इसलिए आप कार्यकर्ता चाहते हैं कि बिहार की 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा जाए। इसलिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
बिहार आप प्रभारी ने बताया कि फिलहाल महागठबंधन के दलों से गठबंधन का अभी कोई इरादा नहीं है, न ही उनसे गठबंधन को लेकर संपर्क किया गया है। स्थनीय पार्टी नेताओं का मानना है कि हमें अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। यादव ने कहा कि आप की हर जिले और विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक इकाइयां हैं और बूथ स्तर की इकाइयां जल्द ही काम करना शुरू कर देंगी।