भारतमनोरंजन

संजय कपूर की मौत पर बहन मंदिरा कपूर का बयान, प्रॉपर्टी विवाद पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। यूके में पोलो खेलते समय उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। संजय कपूर के जाने के बाद अब उनकी करीब 31 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद गहराता जा रहा है। इसी बीच उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर कर लिया है।

प्रिया के इस कदम ने चर्चा और विवाद दोनों को हवा दी है। इस मामले पर संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया के जरिए ही इस बदलाव के बारे में पता चला। मंदिरा ने कहा कि “मुझे नहीं पता कि प्रिया सचदेव ने अपना नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर क्यों रखा है। यह उनका निजी निर्णय है और इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। फिलहाल परिवार में और भी कई गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर मुझे जवाब चाहिए।”

मंदिरा कपूर ने इंटरव्यू में भाई संजय को लेकर कही ये बात

मंदिरा कपूर ने इंटरव्यू के दौरान अपने भाई की अचानक हुई मौत पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उनकी मां रानी कपूर अपने बेटे की असमय मौत से पूरी तरह टूट चुकी हैं। मंदिरा ने कहा कि “मेरी मां रोज मुझसे पूछती हैं कि आखिर ये सब कैसे हुआ? संजय बिल्कुल हेल्दी था। उसका आखिरी मेडिकल चेकअप कब हुआ था? क्या उसने दिल की जांच करवाई थी? हमें इन सवालों के जवाब चाहिए।”

संजय कपूर की मौत के बाद अब यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या परिवार इस मामले को लंदन पुलिस के सामने उठाएगा। इस पर मंदिरा ने कहा कि यह फैसला उनकी मां और बहन के साथ चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।

करिश्मा के बाद प्रिया सचदेव से रचाई थी शादी

आपको बता दें, संजय कपूर का जीवन हमेशा सुर्खियों में रहा है। करिश्मा कपूर से उनकी शादी और तलाक ने लंबे समय तक मीडिया का ध्यान खींचा। इसके बाद प्रिया सचदेव से उनका रिश्ता भी चर्चा में रहा। अब उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति और पारिवारिक रिश्ते फिर से सुर्खियों में हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button