मनोरंजन

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने अपने मन से नहीं तोड़ी सगाई बल्कि… सुनील दर्शन ने बताई वजह

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिलेशन और ब्रेकअप काफी सु्र्खियों में रह चुका है। साल 2002 में दोनों की फिल्म हां मैंने भी प्यार किया है आई तब उनके बीच सब ठीक था। अगले साल ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। ये भी खबरें थीं कि दोनों की सगाई हो गई थी। अब फिल्म के डायरेक्टर सुनील दर्शन ने इशारा किया कि दोनों अपनी मर्जी से नहीं बल्कि परिवार के प्रेशर से अलग हुए थे।

सुनील दर्शन करिश्मा की फैमिली को करीब से जानते हैं। विकी लालवानी से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘किस्मत कपूर बहनों की जिंदगी में बहुत झंझावात लाई है। वे खुशकिस्मत हैं कि उनकी मां ऐसी हैं, जो हमेशा उन्हें प्रोटेक्ट करने के लिए खड़ी रहीं, भले ही इसमें कुछ गलतियां की हों। बबीताजी भगवान नहीं हैं। वह भी इंसान हैं और गलतियां कर सकती हैं।’

सुनील दर्शन ने बताया कि करीना और करिश्मा को बचपन से ही काफी दुलार मिला। बोले,’ये बहनें बहुत केयर और प्यार के साथ बड़ी हुई हैं। उन्हें करियर में सपोर्ट मिला।’ सुनील से पूछा गया कि क्या अभिषेक बच्चन और करिश्मा के बीच केमिस्ट्री नहीं थी? इस पर वह बोले, ‘केमिस्ट्री थी, इसके लिए आपको हां मैंने भी प्यार किया है, देखनी चाहिए। फिल्म में उनकी केमिस्ट्री में उनकी असल जिंदगी का बॉन्ड दिखा है।’

सुनील दर्शन ने ये भी बताया कि उन दोनों का ब्रेकअप उनकी मर्जी से नहीं हुआ था। वह बोले, ‘कभी-कभी उनके करीबियों के आपसी मुद्दे दिक्कत करते थे जिस वजह से सब डिस्टर्ब हुआ। मुझे लगता है कि तब तक सब ठीक था। मैं करीना और करिश्मा दोनों को समझ सकता हूं और हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।’

करिश्मा और अभिषेक बच्चन साल 2000 के आसपास रिलेशनशिप में थे। जया बच्चन ने साल 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर एक इवेंट में करिश्मा को अपने घर की होने वाली बहू भी घोषित किया था। बताया जाता है कि दोनों की सगाई हो गई थी। इस इवेंट के तीन महीने बाद ही उनके ब्रेकअप की खबरें आ गई थीं। चर्चा थी कि बबीता नहीं चाहती थीं कि करिश्मा की शादी अभिषेक बच्चन से हो, इस वजह से दोनों ने न चाहते हुए अपना रिश्ता तोड़ दिया था।

Show More

Related Articles

Back to top button