हमर छत्तीसगढ़

कोन्टा अस्पताल भवन के जीर्णोद्धार में अनियमितता व भ्रष्टाचार के आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

कोन्टा में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कवासी, ब्लॉक अध्यक्ष शेख मीर, सुकमा ब्लॉक अध्यक्ष शेख अब्दुल बसीर, श्री राम ठाकुर (यूथ विंग) एवं शेख हसनेन रजा की उपस्थिति में अस्पताल भवन का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान लगभग 78 लाख रुपये की लागत से किए गए जीर्णोद्धार कार्य में गंभीर अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए। टीम ने पाया कि पुराने एवं जर्जर भवन के ऊपर ही निर्माण कार्य किया गया है, जो न केवल तकनीकी मानकों के विरुद्ध है बल्कि अत्यंत खतरनाक भी है।

इसके साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता में भारी कमी पाई गई तथा निर्धारित मापदंडों और नियमों की अनदेखी की गई है। यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार इंजीनियरों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से नहीं किया गया और सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है।

यह लापरवाही सीधे तौर पर मरीजों, अस्पताल कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। ऐसे गंभीर मामले में तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराना आवश्यक है।

आम आदमी पार्टी की प्रमुख मांगें:

पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

दोषी ठेकेदार एवं संबंधित इंजीनियरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराकर भवन की मजबूती एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने हेतु जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से अपेक्षा है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Show More

Related Articles

Back to top button