खेल जगत

एशेज गंवाने के बाद भी स्टोक्स-मैकुलम के साथ खड़े हैं जो रूट, बोले- उनको हटाना एक बेवकूफी होगी

नई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में जारी एशेज सीरीज 2025-26 को हार गई है। चार मैचों के बाद सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 3-1 से आगे है। जैसे-तैसे इंग्लैंड ने करीब 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीता है। हालांकि, सीरीज पहले ही इंग्लैंड की टीम हार चुकी है। बावजूद इसके दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अपनी टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैकुलम को अपने पदों पर बने रहने के लिए सपोर्ट किया है। जो रूट ने कहा है कि उनकी लीडरशिप में टीम में काफी सुधार हुआ है।

बीबीसी से बात करते हुए पूर्व कप्तान जो रूट ने कहा, “प्लेइंग ग्रुप की बात करें तो, हम मैनेजमेंट के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं। वे बहुत बढ़िया रहे हैं। आप हमारे प्लेयर्स के ग्रुप को देखें और उन लोगों को देखें जो चार साल पहले जब मैं कैप्टन था तब टीम में शामिल थे और आप उनके इंडिविजुअली रिकॉर्ड देखें, तो उनमें से हर एक ने एक प्लेयर के तौर पर सुधार किया है। इस टीम ने एक टीम के तौर पर सुधार किया है। इसलिए मुझे लगता है कि जितनी मेहनत और जो चीजें की गई हैं, हटाना एक बेवकूफी होगी।”

हालाकि, जो रूट ने माना कि इंग्लैंड टीम में सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने कहा, “हां, हम बेहतर हो सकते हैं और कुछ एरिया हैं जिन पर हम काम करते रहेंगे, लेकिन मैनेजमेंट बहुत मेहनत करता है। वे चीजें थोड़े अलग तरीके से कर सकते हैं और यह उससे अलग लग सकता है जिसकी हम एक इंग्लिश टीम के तौर पर आदत रखते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमने एक ग्रुप के तौर पर बहुत तरक्की की है और इसका एक बड़ा कारण हमारे पीछे मौजूद लोग हैं।”

रूट इस बात से बहुत निराश हैं कि लगातार चौथी एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड ने गंवाई है, लेकिन थोड़ा सा सहज इसलिए महसूस कर रहे हैं कि 2011 के बाद पहला टेस्ट उन्होंने इस सरजमीं पर जीता है। उन्होंने कहा, “बेशक, जब भी आप कोई सीरीज हारते हैं, तो यह बहुत निराशाजनक होता है। हर बार जब आप मैदान पर जाते हैं, तो आप नतीजे के सही पक्ष में रहने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। मैं यहां आकर एक और एशेज सीरीज हारना नहीं चाहता था, लेकिन बदकिस्मती से, कभी-कभी आप हार जाते हैं, आप कुछ गलतियां करते हैं और वह भी अच्छे विरोधियों के खिलाफ तो वे आपको नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन यह सच में जरूरी था कि हमने इसका अच्छा जवाब दिया और जब हमें इस हफ्ते मौके मिले, तो हमने वैसा ही किया।”

Show More

Related Articles

Back to top button