खेल जगत

कोहली का ही काम होगा, वही ये सब करते हैं…मोहम्मद शमी को नहीं पता किसने दिया ‘लाला’ नाम

नई दिल्ली. मोहम्मद शमी को ड्रेसिंग रूम या क्रिकेट सर्कल में ‘लाला’ के नाम से जाना जाता है। लेकिन स्टार गेंदबाज को नहीं पता कि आखिर उनका ये नाम किसने रखा और कब, कैसे यह उनके साथ पर्मानेंट चिपक गया। शमी ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि लाला तो जूलर्स वगैरह को भी कहा जाता है, मालूम नहीं मुझे क्यों ये नाम मिला। क्या मोटा होने की वजह से? लेकिन मैं तो मोटा भी नहीं हूं। किसने नाम रखा होगा, इस पर उन्होंने कहा कि ये काम तो कोहली का ही होगा। वही ये सब करते हैं।

न्यूज24 को दिए इंटरव्यू में शमी ने कहा कि उन्हें हर कोई ‘लाला’ कहता है। यहां तक कि जो टीम में नए क्रिकेटर आते हैं, वे भी। लेकिन उन्होंने नहीं पता कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का जो नाम रखा गया है, वही नाम मेरा क्यों रखा गया और अब तो ये मेरे साथ स्थायी रूप से चिपक गया है। उन्होंने हैरानी से पूछा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि मेरे वजन की वजह से ये नाम दिया गया हो।

तेज गेंदबाज ने कहा, ‘यह विराट का काम होगा। वह इस तरह की चीजें करते हैं। मैं एक दिन सोच रहा था कि लाला किस तरह का नाम है? यहां तक कि शाहिद अफरीदी के साथ भी यह नाम जुड़ा है। लेकिन मैं नहीं समझ पाया कि मेरा ये नाम क्यों रखा गया है? क्या मैं मोटा हूं? कुछ लोग जो जूलरी का काम करते हैं उन्हें लाला कहा जाता है, लेकिन उसके बारे में ठीक से नहीं जानता। मैं मोटा भी नहीं हूं। आप जब टीम में आते हैं तो आपको कोई न कोई नाम दे दिया जाता है। अगर आप इसे लेकर बहस की कोशिश करते हैं तो वे टीम में आपको और ज्यादा चिढ़ाते हैं। इसलिए चलो ठीक ही है।’

टीम इंडिया के ज्यादातर क्रिकेटरों के कुछ निकनेम हैं। कुछ के निकनेम तो बचपन से है लेकिन ज्यादातर को टीम में आने के बाद साथी खिलाड़ी कोई न कोई नाम दे देते हैं। जैसे विराट कोहली का निकनेम चीकू है, रविंद्र जडेजा का जड्डू, सौरव गांगुली का दादा, धोनी का माही, शमी का लाला।

Show More

Related Articles

Back to top button