भारतसियासी गलियारा

NDA की डबल सेंचुरी पार, महागठबंधन को मिली करारी हार, देखें बिहार चुनाव के पूरे आंकड़े

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। इस चुनाव में भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भारतीय जनता पार्टी ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से 88 सीटों पर उसे जीत मिली। जबकि वो एक सीट पर आगे चल रही थी। इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा और उसने बिहार में फिर से अपनी मजबूत पकड़ साबित की।

भा.ज.पा. के अलावा उसके सभी सहयोगी दलों ने भी चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी 101 सीटों में से 83 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं 2 सीट पर जदयू बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू ने अपनी राजनीतिक जमीन को और मजबूत किया है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 24 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा 1 सीट पर राजद उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इस पार्टी ने पहले की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन फिर भी भाजपा के मुकाबले उसे बहुत कम सीटें मिलीं।

चुनाव आयोग द्वारा पार्टीवार जारी किए गए परिणाम-
पार्टी जीते अग्रिम में कुल
भारतीय जनता पार्टी – भाजपा (BJP) 88 1 89
जनता दल (यूनाइटेड) – JD(U) 83 2 85
राष्ट्रीय जनता दल – RJD 24 1 25
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) – LJP (RV) 18 1 19
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – INC 6 0 6
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – AIMIM 5 0 5
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) – HAMS 5 0 5
राष्ट्रीय लोक मोर्चा – RSHTLKM 4 0 4
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) – CPI(ML)(L) 2 0 2
भारतीय समावेशी पार्टी – IIP 0 1 1
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – CPI(M) 1 0 1
बहुजन समाज पार्टी – BSP 0 1 1
एलजेपी ने लगाई लंबी छलांग

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही। एलजेपी ने 29 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की थी, जिनमें से वह 18 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही, और एक सीट में आगे चल रही है। जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में एलजेपी केवल एक सीट ही जीत पाई थी।

बिहार चुनाव में सबसे बुरा हाल इंडिया अलायंस की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस (INC) का रहा, जो इस चुनाव में केवल 6 सीटें जीत पाई। जबकि, उसने इस चुनाव में 61 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। AIMIM और HAM दोनों ने 5-5 सीटें जीतीं। अन्य छोटे दलों ने चुनाव में कुछ सीटें जीतीं, लेकिन उनके प्रभावी परिणाम नहीं रहे।

गठबंधन और छोटे दलों का महत्वपूर्ण स्थान

चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि बिहार में भाजपा का दबदबा जारी है, जबकि JD(U) और RJD ने भी अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है। हालांकि, बिहार की राजनीति में गठबंधन और छोटे दलों का भी एक महत्वपूर्ण स्थान है, जो राज्य की भविष्य की राजनीति को प्रभावित करेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button