भारत

ईशा छाबड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

मुंबई के बांद्रा इलाके में रह रहे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर में दो बार हुई घुसपैठ के बाद पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अब गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश करने वाली महिला मॉडल ईशा छाबड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अब कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दरअसल, यह घटना 21 मई की सुबह करीब 3 बजे की है, जब ईशा ने जबरन अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की। सिक्योरिटी गार्ड ने समय रहते उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को आरोपी महिला को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

पूछताछ के दौरान ईशा ने कही ये बात
पूछताछ में ईशा छाबड़ा ने पुलिस को बताया कि उसे खुद सलमान खान ने आमंत्रित किया था। उसने यह भी दावा किया कि वह सलमान के परिवार के किसी सदस्य से मिलने आई थी। इसके अलावा उसने कहा कि वह खार इलाके में रहती है और छह महीने पहले एक पार्टी में सलमान खान से मिली थी। हालांकि, पुलिस जांच में इन सभी दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है। सलमान खान के परिवार ने भी महिला के किसी भी दावे को सिरे से नकार दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button