अंजीर में छुपा है सेहत का खजाना, पढ़ते साथ शुरू कर देंगे खाना

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना बहुत ही मुश्किल हो गया है, लेकिन सही लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों से भरपूर अनाज, सब्जियों और फलों का सेवन कर सेहतमंद रहा जा सकता है। अगर पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर की बात करें तो, अंजीर एक छोटा फल है, जिसके सेवन से सेहत को ढेरों फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं अंजीर के फायदे।
जानिए अंजीर के सेवन से मिलने वाले फायदे:
यहां पर आयुर्वेद एक्सपर्ट्स बताते है कि अंजीर को मिठास के साथ सेहत का खजाना बताता है। यह विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और शरीर को भरपूर ऊर्जा देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाता है।
लिवर और किडनी के लिए
आपको बता दें, अंजीर खाने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह लिवर और किडनी को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करता है, यानी इन अंगों की सफाई करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या दूर रहती है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
अंजीर लिवर और किडनी के अलावा गट हेल्थ के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है। यही नहीं, पाचन-तंत्र को भी मजबूत करने का काम अंजीर करता है। कब्ज की पुरानी शिकायत हो तो भिगोए हुए अंजीर रोज सुबह खाने से आराम मिलता है।
जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी वजन नहीं घटा पा रहे तो अंजीर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर बहुत है और कैलोरी कम। दिल के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद है।
खून की कमी दूर करती है
आपको बता दें, इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और आयरन की भरपूर मात्रा खून की कमी दूर करती है। त्वचा चमकदार और बाल मजबूत बनते हैं। अंजीर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
ये है अंजीर खाने का तरीका
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अंजीर खाने का सबसे अच्छा तरीका है क्या है। इसके लिए रात में कुछ अंजीर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खा लें, वह पानी भी पी लें। सर्दियों में ताजा अंजीर खाना और भी बेहतर होता है।
अंजीर खाने के नुकसान भी है
रोजाना अंजीर के सेवन से पूरी सेहत दुरुस्त रहती है। हालांकि, कुछ लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। जिन्हें अंजीर से एलर्जी है, उन्हें मुंह में खुजली या चकत्ते हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में अंजीर का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही अंजीर का सेवन करना चाहिए।



