खेल जगतभारत

आयरलैंड ने पाकिस्तान को किया सन्न, लगातार दूसरा T20I जीत सीरीज भी की अपने नाम

नई दिल्ली. आयरलैंड वुमेंस टीम ने पाकिस्तान को सन्न करते हुए लगातार दूसरे T20I में धूल चटाई। बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए मेजबानों के सामने जीत के लिए 169 रनों का टारगेट रखा था। इस रनचेज में आयरलैंड ने कांटे की टक्कर दी, आखिरी गेंद पर टीम को 4 रनों की दरकार थी, तब सादिया इकबाल ने छक्का लगाकर टीम को ना सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई। यह लगातार दूसरा मौका है जब आयरलैंड की टीम पाकिस्तान को T20I सीरीज में मात देने में कामयाब रही हो। वहीं अभी तक दोनों टीमों के बीच खेली गई 5 सीरीज में आयरलैंड ने तीसरी बार पाकिस्तान को धोया है।

IRE vs PAK वुमेंस T20I सीरीज में आयरलैंड ने पाकिस्तान से ज्यादा सीरीज जीतीं!

2009 – आयरलैंड ने 1-0 से जीत हासिल की

2013 – पाकिस्तान ने 2-0 से जीत हासिल की

2013 – पाकिस्तान ने 1-0 से जीत हासिल की

2022 – आयरलैंड ने 2-1 से जीत हासिल की

2025 – आयरलैंड ने 2-0 से जीत हासिल की (आखिरी मैच बाकी है)

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। सभी बैटर ने मिलाजुला योगदान दिया। शवाल ज़ुल्फिकार 33 रनों के साथ टीम की हाईएस्ट स्कोरर रहीं।

इस स्कोर का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, मेजबान टीम ने 35 के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे। इसके बाद ओरला प्रेंडरगैस्ट (51) और लौरा डेलानी (42) ने चौथे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की राह दिखाई। रेबेका स्टोकेल ने 16 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया। जब इस रोमांचक मैच की आखिरी गेंद पर आयरलैंड को 4 रनों की जरूरत थी तो जेन मैगुइरे ने छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई।

आयरलैंड की यह वुमेंस T20I क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे सफल चेज है।

Show More

Related Articles

Back to top button