10 कंपनियों के IPO इस हफ्ते हो रहे हैं ओपन, दांव लगाने का सुनहरा मौका, चेक करें लिस्ट

भले ही सेकेंड्री बाजार में उथल-पुथल मची हैं। लेकिन प्राइमरी मार्केट में इस समय मानों बहार लौट आई है। यह हफ्ता एक बार कई कंपनियों के आईपीओ से गुलजार रहेगा। वहीं, इस हफ्ते एनएसडीएल, लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस जैसी कंपनियों की लिस्टिंग भी है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में …
10 कंपनियों का आईपीओ हो रहा है ओपन
1- हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ – कंपनी का आईपीओ 5 अगस्त से 7 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने 65 रुपये से 70 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
2- जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ – यह आईपीओ 7 अगस्त से 11 अगस्त तक ओपन रहेगा। कंपनी की तरफ से अभी प्राइस बैंड का ऐलान किया जाना बाकि है।
3- Essex Marine IPO – कंपनी ने 54 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 4 अगस्त को खुल जाएगा। कंपनी का आईपीओ 6 अगस्त तक खुला रहेगा।
4- BLT Logistics IPO – कंपनी ने 71 रुपये से 75 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ 4 अगस्त को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 6 अगस्त तक आईपीओ पर दांव लगाने का मौका रहेगा।
5- आराध्या डिस्पोजल आईपीओ – यह आईपीओ 4 अगस्त से 6 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी ने 71 रुपये से 75 रुपये प्राइस बैंड तय किया है।
6- ज्योति ग्लोबल प्लास्ट आईपीओ – कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4 अगस्त को खुलेगा। वहीं, निवेशकों के पास 6 अगस्त तक दांव लगाने का मौका रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 62 रुपये से 66 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
7- पर्थ इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ – निवेशकों के लिए यह आईपीओ 4 अगस्त से 6 अगस्त तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 160 रुपये से 170 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
8- Bhadora Industries IPO – यह आईपीओ 4 अगस्त को खुलेगा। और निवेशकों के पास 6 अगस्त तक ओपन रहेगा। कंपनी के आईपीओ प्राइस बैंड 97 रुपये से 103 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है।
9- Sawaliya Foods Products IPO – यह एसएमई आईपीओ 7 अगस्त से 11 अगस्त तक ओपन रहेगा। कंपनी ने 114 रुपये से 120 रुपये प्राइस बैंड तय किया है।
10- ANB Metal Cast IPO – इस हफ्ते खुलने जा रहे हैं आईपीओ की लिस्ट में इस कंपनी का नाम भी है। कंपनी का आईपीओ 5 अगस्त से 12 अगस्त तक खुला रहेगा। बता दें, इस कंपनी ने भी अभी तक प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है।

