स्पा सेंटर में डकैती करने वाला 01 फरार आरोपियो को भेजा गया जेल

थाना- न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ0ग0
अपराध क्रमांक- 252/2025
धारा- 296, 351(2) , 115 (2), 127 (2), 310 (2) Bns
घटना दिनांक- 26-10-2025 के रात्रि 20-00 बजे।
घटना स्थल- गोविंद सारंग परिसर के पास, कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर ।
गिरफ्तार आरोपी- प्रथम अग्रवाल s/o सुरेन्द्र अग्रवाल उम्र 32 वर्ष नि. अश्वनी नगर रायपुर
मामले का विवरण इस प्रकार है। की -दिनांक – 27-10-2025 को प्रार्थी सन्नी मनवानी पिता स्व0 राज कुमार मनवानी उम्र 36 वर्ष न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का थाना उपस्थित आकर Fir दर्ज कराया की दिनांक -26-10-2025 को रात्रि 20-00 बजे इसके वेलनेस स्पा सेंटर न्यू राजेन्द्र नगर में घूस कर 08 आरोपियो द्वारा प्रार्थी एवं उसके मैनेजर धनेश मिरी को अश्लील गाली गलौच कर बंधक बनाकर मारपीट कर लूटपाट करते हुए गल्ले से 20 हजार रू. लूटलिये तथा spa के मालिक सनी मनमानी को दो आरोपी अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठकर Atm से 50 हजार रू तथा पेट्रोल पंप से क्रेडिट कार्ड स्वाइप करा कर 50 हजार रू कुल 120000=00 रू की डकैती कर लिए तथा जाते वक्त Dvr भी अपने साथ ले गये। पूर्व मे आरोपी (1) धनराज चौधरी ऊर्फ हनी (2) गुरविंदर सिंह (3) नवजोत सिंह भामरा को मामले मे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रकरण के अन्य फरार आरोपियो की पता तलाश के दौरान आज दिनांक 04/11/2025 को आरोपी “प्रथम अग्रवाल” को सिंमगा से गिरफ्तार कर उससे घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल व मोबाईल की जप्ती कर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियो पहचान की जा चुकी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जिन्हे जल्द गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल किया जायेगा।



