खेल जगतभारत

भारतीय सिनेमा का एक दिग्गज खो दिया…विराट-शिखर से लेकर इन खिलाड़ियों ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनकी मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने भी उनके निधन पर भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र को भारतीय फिल्म जगत का “सच्चा आइकन” बताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “आज हमने भारतीय सिनेमा के एक लीजेंड को खो दिया है, जिन्होंने अपने आकर्षण और प्रतिभा से सभी का दिल जीता। एक सच्चे आइकन, जिन्होंने हर उस व्यक्ति को प्रेरित किया जिसने उन्हें देखा। परिवार को इस कठिन समय में शक्ति मिले। पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।”

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बॉलीवुड के ‘He Man’ के लिए भावुक भरा पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “आप सिर्फ कद में ही नहीं, बल्कि आपका हौसला भी हमेशा ऊंचा रहा. धर्मेंद्र जी, हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि ताकत दयालु हो सकती है. ओम शांति।”

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “धर्मेंद्र जी सिर्फ एक एक्टर नहीं थे, वे एक जमाना थे. सादगी में एक स्टार, ताकत में एक ही-मैन और दिल से सोने जैसे. उनकी फिल्में, उनका स्टाइल और उनका अपनापन पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा. एक महान कलाकार, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति”

टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी धर्मेंद्र की मौत पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “धर्मेंद्र जी को दिल से श्रद्धांजलि, एक ऐसा हमेशा रहने वाला आइकॉन जिसकी खूबसूरती, ताकत और बेमिसाल चार्म ने भारतीय सिनेमा पर हमेशा के लिए छाप छोड़ी है. अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लेकर ऑन और ऑफ स्क्रीन अपने अपनेपन तक, उन्होंने अनगिनत दिलों को छुआ और पीढ़ियों को प्रेरित किया. उनकी फिल्में, उनकी मुस्कान और उनका जज्बा हमेशा हमारी यादों में बसा रहेगा. उनकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति।”

Show More

Related Articles

Back to top button