सियासी गलियारा

भारत ने रचा इतिहास, 93 साल में पहली बार 6 लेफ्टी बैटरों के साथ टेस्ट में उतरी टीम इंडिया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार छह बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ मुकाबला खेलने उतरी है। भारतीय टीम ने यह कारनामा 93 साल के इतिहास में पहली बार किया है।

इस मुकाबले में भारत के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले मुकाबले में इन छह बाएं हाथ के बल्लेबाज को शामिल किया गया है।

बैटिंग पोजीशनबैटरबैटिंग शैली
1यशस्वी जायसवालबाएं हाथ के
2केएल राहुलदाएं हाथ के
3वाशिंगटन सुंदरबाएं हाथ के
4शुभमन गिल (कप्तान)दाएं हाथ के
5ऋषभ पंत (विकेटकीपर)बाएं हाथ के
6रवींद्र जडेजाबाएं हाथ के
7ध्रुव जुरेलदाएं हाथ के
8अक्षर पटेलबाएं हाथ के
9कुलदीप यादवबाएं हाथ के
10जसप्रीत बुमराहदाएं हाथ के
11मोहम्मद सिराजदाएं हाथ के

फ्रीडम ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। तमिलनाडु के बी साई सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से बाहर कर दिया गया है। इस बदलाव के साथ, ऋषभ पंत टीम में वापसी कर चुके हैं।  वहीं, अक्षर पटेल भी फरवरी 2024 के बाद पहली बार भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने हैं।

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले को जीतकर शानदार शुरुआत करना चाहेगी। वहीं मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका भी पूरी तरह से तैयार है।

Show More

Related Articles

Back to top button