हमर छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एजुकेशन में आईटीईपी विद्यार्थियों हेतु ‘दीक्षारंभ–2026’ का शुभारंभ

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा नवप्रवेशित इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) 2026 के विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ–2026’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन की नई यात्रा का शुभारंभ उत्साह, प्रेरणा एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ।

कार्यक्रम में माननीय कुलाधिपति श्री गजराज जी पगारिया, माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, माननीय कुलसचिव श्री गोकुलानंद पंडा एवं माननीय महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। गरिमामयी उपस्थित महानुभावों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए उन्हें उत्कृष्टता, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा समर्पित शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्कूल ऑफ एजुकेशन की अधिष्ठाता प्रो. परविंदर हंसपाल एवं प्राचार्य प्रो. संजीत तिवारी ने विद्यार्थियों को इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) की रूपरेखा, उद्देश्यों, पाठ्यक्रम तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की, जिससे विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की स्पष्ट समझ प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में स्कूल ऑफ एजुकेशन के सभी सम्मानित संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

स्कूल ऑफ एजुकेशन, मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘दीक्षारंभ–2026’ का प्रथम दिवस अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त, मूल्यपरक एवं उज्ज्वल शैक्षणिक यात्रा की प्रेरणादायी शुरुआत सिद्ध हुआ।

Show More

Related Articles

Back to top button