हमर छत्तीसगढ़

सुशासन की सरकार में डीजे वाले बाबू पर चला पुलिस का डंडा।

* कार में कानफोडू आवाज में साउंड बजा आम जनता को परेशान करने वाले पर पुलिस प्रशासन ने कसा नकेल ।

  • जनता ने किया पुलिस प्रशासन की प्रशंसा।

दल्लीराजहरा :- भाजपा में विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन का पालन कराने पुलिस प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में दल्लीराजहरा के थानेदार ने कार में कानफोडू आवाज में साउंड बजा घूमने वाले एक कांग्रेसी नेता को पकड़कर बी एस पी अस्पताल के सामने 50 उठक बैठक कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कई संभ्रांत परिवार के महिलाएं व गर्भवती महिलाएं जो शाम को टहलने निकलती है। उन्होंने परेशान होकर मौखिक शिकायत किया था। जिस पर थानेदार द्वारा कार को डी जे में बदलकर शहर में घूमने वाले व अपने आप को कांग्रेसी नेता बताने वाले को सबक सिखाने उठक बैठक कराया व हिदायत दी कि दुबारा अगर कार में तेज आवाज में गाना बजाया गया तो कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जायेगा।
ज्ञात हो कि अपने आप को कांग्रेसी नेता बताने वाले इस व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी चिखलाकसा व अन्य सरकारी जगह पर कब्जा कर स्कूल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। जनता को उम्मीद है कि जल्द ही इनके अवैध संपति पर भी शासन का बुलडोजर चलेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button