खेल जगत

T20 Mumbai League के फाइनल में दोनों टीमें काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरी, MCA के इस फैसले से जीता दिल

मुंबई: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टी20 मुंबई लीग के फाइनल मुकाबले के पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन रखा और बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया।

सोबो मुंबई फाल्कन्स और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स के खिलाड़ियों ने एमसीए अधिकारियों के साथ मिलकर अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना की घटना के पीड़ितों से एकजुटता दिखाने के लिए एक मिनट का मौन रखा।

दोनों टीमों के खिलाड़ी और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी काले आर्मबैंड पहनकर मैदान पर मौन खड़े रहे। स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर मेसेज भी दिया गया। स्टेडियम की विशाल स्क्रीन पर एक संदेश प्रदर्शित किया गया। जिसमें लिखा था, आज की विमान दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हम उन्हें मौन और एकजुटता के साथ याद कर रहे हैं।”

एयर इंडिया की विमान हुई दुर्घटनाग्रस्त

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक यात्री विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इस दौरान केवल एक व्यक्ति की जान बच पाई। वहीं ऐसी खबर आ रही है कि इस घटना में करीब 292 लोगों की मौत हो गई। जिस हॉस्टल पर प्लेन गिरा था वो डॉक्टर्स का हॉस्टल था। वहां करीब 50 लोगों की जान गई है।

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कंस की टीम को फाइनल में मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा। सोबो मुंबई फाल्कंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा ने 19.2 ओवर 5 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया और खिताब पर कब्जा जमाया।

Show More

Related Articles

Back to top button