हमर छत्तीसगढ़
सर्जिकल ब्लेड 22 नंबर के अस्पतालों में इस्तेमाल पर सीजीएमएससी ने लगाई रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सर्जिकल ब्लेड 22 नंबर के अंबेडकर अस्पताल, डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, प्राचार्य डेंटल कॉलेज, समस्त मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, चिकित्सा अधिकारी शहरी हेल्थ और वैलनेस सेंटर और चिकित्सा प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर बलौदा बाजार में इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। सर्जिकल ब्लेड 22 नंबर के अस्पतालों में इस्तेमाल पर सीजीएमएससी ने लगाई रोकनिर्माता गोल्डविन मेडिकेयर लिमिटेड के बैच जी409 के इन ब्लेड में जंग लगने की शिकायत मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर में उपयोग पर रोक लगाई है क्योंकि इससे इंफेक्शन होने का खतरा है। मुख्यालय द्वारा औषधि के उक्त बैच का उठाव कर नवीन बैच की आपूर्ति करने हेतु फर्म को आदेशित किया गया है।



