भारत

वैष्णो देवी यात्रा पर गए सैकड़ों लोग फंसे, ट्रेनें रद्द होने से और बढ़ी मुश्किल; बारिश अब भी जारी

रियासी. कटरा में अर्धकुमारी के पास माता वैष्णो देवी धाम के रूट पर भारी भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में अब तक 31 लोगों के मरने की खबर आ चुकी है, जबकि 23 लोग जख्मी हुए हैं। इस हादसे के बाद अस्थायी तौर पर वैष्णो देवी की यात्रा को रोक दिया गया है। भारी बारिश के चलते यह हादसा हुआ है, जो अब भी जारी है। इसके कारण बचाव कार्य में भी देरी हो रही है। यही नहीं हादसे के बाद सैकड़ों ऐसे श्रद्धालु हैं, जो अपने घरों को जाने की बाट जोह रहे हैं। यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत तमाम राज्यों से आए सैकड़ों लोग फिलहाल यहां से निकलना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनें रद्द होने के चलते फिलहाल उनके हिस्से इंतजार ही है।

मंगलवार को ही रेलवे ने मौसम खराब होने के चलते जम्मू और कटरा जाने वाली 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। इसके अलावा 27 ट्रेनों का रूट छोटा किया गया है। जम्मू तवी के लिए रवाना हुईं बेगमपुरा एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस और लोहित एक्सप्रेस को तो बीच रास्ते ही निरस्त कर दिया गया। रेलवे ने एहतियातन यह फैसला लिया, लेकिन इससे उन यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है, जो यात्रा के बाद निकलना चाहते थे। बिहार के मोतिहारी जिले आईं एक महिला राजकुमारी देवी ने कहा कि हम लोगों ने सोमवार को ही दर्शन कर लिए थे। अब हमें घर जाना है, लेकिन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। एक बड़ी दुर्घटना हो गई है और हम लोग डरे हुए हैं। बस घर जाना चाहते हैं।Katra: Vaishno Devi Yatra has been suspended following heavy rainfall and adverse weather conditions, in Katra, Tuesday, Aug. 26, 2025. (PTI Photo)(PTI08_26_2025_000441A)

वहीं बिहार के ही चंपारण से आए एक भक्त ने कहा कि यहां ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। अब हम बिहार तक कैसे जाएंगे। हमने सुना है कि जब हम दर्शन करके वापस लौटे तो बड़ी दुर्घटना हो गई। हम यहां बारिश के चलते फंस गए हैं। हमारे पास टिकट भी हैं, लेकिन ट्रेनें ही कैंसिल हो गई हैं। रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा कि इस घटना में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। यह भूस्खलन अर्धकुमारी गुफा मंदिर के पास स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के एकदम पास में हुई है। यह माता वैष्णो देवी मंदिर के रूट पर हुई है। इस घटना के बाद रेलवे ने जम्मू मंडल पर ट्रेनों के संचालन को रोक दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button