हुमा ने टैंक टॉप और जीन्स में कराया फोटोशूट, दोस्त सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- चेन खुली है

इंडस्ट्री में कई दोस्तियां ऐसी हैं जो आम लोगों को फ्रेंडशिप गोल्स देती हैं। ऐसी ही एक दोस्ती है सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की। सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आती हैं जिनमें उनका बॉन्ड साफ नजर आता है। अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी दोस्त हुमा कुरैशी की लेटेस्ट शेयर की गई तस्वीरों पर एक मजेदार कमेंट किया है। उनके इस कमेंट पर फैंस हंसने वाले इमोजी के साथ रिएक्ट कर रहे हैं।

हुमा कुरैशी का खूबसूरत फोटोशूट
हुमा कुरैशी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो व्हाइट टैंक टॉप, व्हाइट डेनिम जैकेट और ब्लू डेनिम जीन्स पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में हुमा कुरैशी ने जीन्स की बटन और चेन खोली हुई है। इसी तस्वीरों में हुआ सिंपल इयररिंग्स पहने हैं और उनके बाल खुले हुए हैं।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
हुमा कुरैशी की इन तस्वीरों पर बहुत से लोगों ने कमेंट किया है। भूमि पेडनेकर ने इन तस्वीरों पर फायर इमोजी बनाया है। विनीत कुमार सिंह ने इन तस्वीरों पर हार्ट और फायर इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। हुमा के फैंस ने भी इन तस्वीरों पर हार्ट और फायर इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।
सोनाक्षी ने किया मजेदार कमेंट
सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो उन्होंने अपने दोस्त की तस्वीरों पर कमेंट करके लिखा- चेन खुली है। सोनाक्षी के इस कमेंट पर कुछ यूजर्स ने हंसी वाला इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।



