मनोरंजन

नए हैरी पॉटर को देख हैरान हुए फैंस, सामने आया डोमिनिक का फर्स्ट लुक

Harry Potter: जे.के. रोलिंग की मशहूर नॉवेल पर बनी फिल्म सीरीज हैरी पॉटर ने दुनियाभर में करोड़ों फैंस बनाए हैं। 2001 में रिलीज हुई पहली फिल्म हैरी पॉटर एंड द फिलॉसॉफर स्टोन से शुरू हुई इस जादुई सफर की आठ फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। डेनियल रेडक्लिफ, एमा वॉटसन और रूपर्ट ग्रिंट जैसे कलाकारों की परफॉर्मेंस ने इन किरदारों को अमर बना दिया।

ऐसे में जब एचबीओ ने इस फेमस फ्रेंचाइजी पर टीवी सीरीज बनाने की घोषणा की, तो फैंस का रिएक्शन मिला-जुला रहा। कुछ लोगों को यह लगा कि क्लासिक फिल्म को रीमेक करना सही फैसला नहीं होगा। लेकिन अब, लंबे इंतजार के बाद सीरीज के नए हैरी पॉटर की पहली झलक सामने आ गई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है।

नए हैरी पॉटर का पहला लुक आया सामने

टीवी सीरीज में हैरी पॉटर का किरदार निभा रहे डोमिनिक मैकलॉघलिन की पहली तस्वीर मेकर्स ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया कि “पहला साल, आगे बढ़ते कदम। एचबीओ की ओरिजिनल सीरीज का प्रोडक्शन शुरू हो गया है।”


इस फोटो में डोमिनिक हूबहू एक यंग हैरी पॉटर की तरह नजर आ रहे हैं, जिसमें यूनिफॉर्म, आइकॉनिक गोल चश्मा और माथे पर मशहूर बिजली जैसी चोट की निशानी। फैंस ने इसे देखते ही रिएक्शन देना शुरू कर दिया।

पोस्टर देखकर फैंस ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “डोमिनिक बिल्कुल परफेक्ट लग रहे हैं, ये हैरी पॉटर की भूमिका निभाने के लिए बेहतरीन चॉइस हैं।” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि “ग्रीन आंखों की बजाय ब्राउन आईज देखकर थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन फिर भी उम्मीद है कि ये किरदार के साथ इंसाफ करेंगे।”

हरमायनी ग्रेंजर का किरदार निभा रही अरबेला स्टैंटन को लेकर भी फैंस का उत्साह कम नहीं है। पहले ही उनके ऑडिशन क्लिप ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी और अब हैरी बने डोमिनिक के फर्स्ट लुक ने फैंस को पूरी तरह सरप्राइज कर दिया है।

फिलहाल, सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फैंस बेसब्री से ट्रेलर और रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। नए कलाकारों के साथ यह शो क्लासिक बुक्स की दुनिया को एक बार फिर जीवंत करने जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button