व्यापार जगत

किस पे-लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी, फिटमेंट फैक्टर कितना अहम; जानें सबकुछ

केंद्र सरकार ने मंगलवार को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। करीब 10 महीनों के इंतेजार के बाद कैबिनेट ने नए वेतन आयोग के सदस्यों के गठन का अधिकारिक ऐलान कर दिया। इसके साथ ही टर्म्स ऑफ रेफ्रेंस (ToR) को भी मंजूरी दे दी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

हालांकि, किस पे-लेवल पर कितनी सैलरी बढ़ेगी और फिटमेंट फैक्टर कितना हो सकता है, इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं। 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़ने वाली सैलरी का लाभ 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?

सरकारी सूत्रों की माने तो नवंबर 2025 से 8वें वेतन आयोग के कामकाज की शुरुआत होगी। 1 जनवरी, 2026 से इसे लागू किया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले सारी प्रक्रिया पूरी होनी जरूरी है। 7वां वेतन आयोग (7th CPC), 1 जनवरी 2016 से लागू किया गया था और इसका कार्यक्राल 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा। इसके बाद से आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो जाएंगी। हालांकि, आयोग की पूरी रिपोर्ट आने में 18 महीने का समय लग सकता है। लेकिन, इसे 1 जनवरी 2026 से ही लागू किया जाएगा। आमतौर पर भी हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। इस हिसाब से आठवां वेतन आोयग को जनवरी 2026 ले लागू किया जाना चाहिए।

8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर क्या होगा?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) सबसे अहम भूमिक निभाता है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में यह 2.57 था, जिससे मीनिमम सैलरी 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई थी। अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन अलग-अलग अनुमानों की चर्चा हैं- 1.92, 2.08 और 2.86। यह तय करेगा कि कर्मचारियों की नई सैलरी कितनी होगी। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है तो न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये हो सकात है।

कैसे तय होती है बेसिक सैलरी?

फिटमेंट फैक्टर का फॉर्मूला:

नई बेसिक सैलरी= मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर

8th पे कमिशन लागू होने के बाद अनुमानित सैलरी

Pay Level7वां वेतन आयोग (Basic Pay)1.92 फिटमेंट फैक्टर2.08 फिटमेंट फैक्टर2.86 फिटमेंट फैक्टर
Level 1₹18,000₹34,560₹37,440₹51,480
Level 2₹19,900₹38,208₹41,392₹56,914
Level 3₹21,700₹41,664₹45,136₹62,062
Level 4₹25,500₹48,960₹53,040₹72,930
Level 5₹29,200₹56,064₹60,736₹83,512
Level 6₹35,400₹67,968₹73,632₹1,01,244
Level 7₹44,900₹86,208₹93,392₹1,28,414
Level 8₹47,600₹91,392₹99,008₹1,36,136
Level 9₹53,100₹1,01,952₹1,10,448₹1,51,866
Level 10₹56,100₹1,07,712₹1,16,688₹1,60,446

8वें वेतन आयोग के बाद DA कितनी होगी ?

हर नए वेतन आयोग में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) को शुरुआत में रीसेट कर दिया जाता है। अभी 7वें वेतन आयोग में DA 53 प्रतिशत चल रहा है, इसमें अभी 3 फीसदी का इजाफा और होना है। इसके बाद जुलाई में भी एक बार और रिविजन होना है। लेकिन, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में इसे जीरो से रीसेट किया जाएगा और फिर रेगुलर अंतराल पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button