भारतव्यापार जगत

कितनी संपत्ति के मालिक थे सत्यपाल, जानिए

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल और जाट नेता सत्यपाल मलिक का मगंलवार, 5 अगस्त की दोपहर को निधन हो गया। उन्होंने 79 वर्ष की उम्र में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अतिंम सांस ली। उनके एक्स हैंडल से की गई पोस्ट ने निधन की खबर की पुष्टि की गई है। सत्यपाल मलिक लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

सत्यपाल मलिक ने 1970 के दशक में एक विधायक के तौर पर अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने 50 साल के लंबे सियासी करिअर में कई पार्टियां भी बदलीं। वह 1980 से 1989 तक राज्यसभा के सदस्य, तो 1989 से 1991 तक लोकसभा सांसद भी रहे। उन्होंने, बिहार, गोवा और मेघालय के राज्यपाल के रूप में भी काम किया है।

कितनी संपत्ति के मालिक थे सत्यपाल?

सत्यपाल मलिक के निधन के बाद सभी को इस बात में दिलचस्पी है कि वह कितनी संपत्ति के मालिक थे। वहीं, अब जब उनका निधन हो गया है तो उनकी चल-अचल संपत्ति का वारिस कौन होगा? आपके मन में भी यह प्रश्न आ रहा होगा। तो चलिए हम आपको इसका जवाब दे देते हैं…

चुनावी हलफनामें में किया था जिक्र

सत्यपाल मलिक की कुल संपत्ति की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार 2004 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बागपत से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी। MyNetaInfo के अनुसार, इस चुनाव के दौरान दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास 76 लाख रुपये से ज़्यादा की संपत्ति है। जबकि उन पर 3 लाख रुपये से ज़्यादा का कर्ज़ है।

वर्ष 2004 में, उनके और उनके आश्रितों के खातों में कुल 19 लाख रुपये से ज़्यादा जमा थे। उन्होंने बॉन्ड, डिबेंचर और शेयरों में 2 लाख 10 हज़ार रुपये का निवेश किया था। आभूषणों की बात करें तो सत्यपाल मलिक ने अपने हलफनामे में बताया था कि उस समय उनके पास कुल 180 ग्राम सोना था। उनके पास कुल 22 लाख रुपये की चल संपत्ति थी।

21.2 एकड़ है खेती योग्य जमीन

अचल संपत्ति की बात करें तो सत्यपाल मलिक के पास कुल 21.2 एकड़ कृषि भूमि थी, जिसकी कीमत उस समय 13 लाख रुपये से ज़्यादा दिखाई गई थी। इस चुनावी हलफनामे में उनके पास 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य की इमारत होने की जानकारी भी दी गई थी। इसमें अब कितना फेरबदल हो चुका है इसकी जानकारी अभी तक नहीं आई है।

कौन होगा सत्यपाल की संपत्ति का वारिस?

सत्यपाल मलिक की मौजूदा संपत्ति का वारिस के तौर पर उनके बेटे का नाम सामने आ रहा है। सत्यपाल मलिक के बेटे का नाम देव कबीर है और वह एक डिजाइनिंग कंपनी में काम करते हैं। मशहूर बीयर ब्रांड बीरा का लोगो देव कबीर ने ही डिजाइन किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button