भारतसियासी गलियारा

ट्रंप के दावों का नहीं, कांग्रेस की विरासत पर ये सरकार और कितने दिन चलेगी ?’- राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा, ‘हम यहां पाकिस्तान की निंदा करते हैं, लेकिन आपके दोस्त उनके भोज में शामिल होते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। आप खुद गलतियां करते हैं और फिर हम पर उंगली उठाते हैं। पहलगाम हमले से 3 दिन पहले प्रधानमंत्री ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया – क्या सरकार को पहले से पता था।’ खड़गे ने आगे कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खुद सार्वजनिक रूप से कहा है कि ‘पहलगाम में सुरक्षा चूक हुई थी और वह इसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेते हैं।’ लेकिन असली जवाबदेही उपराज्यपाल की नहीं, गृह मंत्री की है। कांग्रेस की विरासत पर ये सरकार और कितने दिन चलेगी? हमने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। तुम सब पहाड़ खोदोगे, तो चूहा ही मिलेगा।’

खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान पीएम की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि जब इस मुद्दे पर चर्चा चल रही है तो पीएम को यहां मौजूद रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमले के बाद सर्वदलीय बैठक में भी नहीं आए। खरगे ने कहा कि ये आज जवाहर लाल नेहरू पर टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कभी जब ये बच्चे थे तो कहते थे चाचा नेहरू आए। खरगे ने केंद्र पर टारगेट करते हुए कहा कि आपने सिर्फ झूठ के कारखाने बनाए। लोग आपकी बातों पर भरोसा नहीं करेंगे। आपको सच बोलना चाहिए। सरकार सच सुनने का साहस दिखाए। आप बिना बुलाए गले जाकर मिलते हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने हमले से तीन दिन पहले अपना जम्मू-कश्मीर का दौरा रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि क्या सरकार को इस बात की जानकारी थी कि उन्होंने अपना दौरा रद्द किया। खरगे ने कहा कि उन्होंने इस बात का लिखित रूप से भी जवाब मांगा था। उन्होंने कहा कि यह सरकार अहंकार में डूबी है। यह हमारी बातों का जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन आपका अहंकार तोड़ने वाले लोग आएंगे।मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पीएम मोदी के पास विपक्षियों द्वारा दी गई गालियों का तो हिसाब है लेकिन ट्रंप के सीजफायर की बातों का कोई हिसाब नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कहा कि पांच जेट्स गिराए गए। आपका दोस्त बोल रहा है, जिसके प्रचार के लिए जाते हो, विदेश में जाकर किसी का प्रचार कोई करता है। आजतक किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। इसको आप बता सकते हैंय़। मोदी जी से देश जानना चाहता है कि वो साफ-साफ कहें कि हमारा एक भी जेट नहीं गिरा।

Show More

Related Articles

Back to top button