खेल जगत

विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे है

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli 37th Birthday) आज यानी 5 नवंबर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने शानदार करियर में कोहली ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हें आधुनिक युग के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है। पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में 50 शतक पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया था। इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में भारत को खिताबी जीत दिलाने के बाद कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

टी20 से संन्यास के बाद विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से पहले टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया। हालांकि अब भी क्रिकेट जगत में उनका प्रभाव बरकरार है और ये आने वाले कई सालों तक चलता रहेगा। आज उनका जन्मदिन दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए एक जश्न की तरह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आइए क्रिकेट के ‘किंग’ माने जाने वाले विराट कोहली की के रिकॉर्ड्स और कुछ व्यक्तिगत बातों के बारे में जान लेते हैं।
चीकू से चेजमास्टर की कहानी

विराट कोहली का क्रिकेट सफर संघर्ष और जुनून की मिसाल है। बचपन में दिल्ली रणजी टीम के साथी उन्हें ‘चीकू’ कहकर बुलाते थे, लेकिन वक्त के साथ यही चीकू पूरी दुनिया के लिए ‘चेज़मास्टर’ बन गया। शुरुआती दिनों में अपने पिता को खोने के बाद भी कोहली ने हिम्मत नहीं हारी और मैदान पर डटे रहे। यदि बात करें रन चेज करते हुए तो वनडे में विराट कोहली का औसत 90 से उपर का है। वहीं, ओवरऑल करियर की बात करें तो उनका टेस्ट में 46.87, वनडे में 57.71 और टी20 में 48.69 का औसत है। ये उनके महान बल्ल्लेबाज होने का सटीक प्रमाण है।

Virat Kohli Birthday: चीकू से कैसे चेजमास्टर बने कोहली, ये है क्रिकेट के असली ‘किंग’ की असल कहानी

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 2025 के दौरान (फोटो- सोशल मीडिया)
चेज करते हुए चेजमास्टर विराट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम किया है। वह सफल रन चेज के दौरान 6 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने यह कारनामा 108 मैचों की 102 पारियों में 89.29 की औसत और 96.48 की स्ट्राइक रेट से 6072 रन बनाकर किया। इस दौरान उन्होंने 24 शतक और 27 अर्धशतक जड़े, जबकि 34 बार नाबाद लौटे। कोहली सिर्फ तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 127 मैचों में 5490 रन बनाए थे। सचिन का औसत 55.45 और स्ट्राइक रेट 90.08 रहा था, जिसमें 14 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं।
वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट (Virat Kohli ODI Stats) में सबसे तेज 13 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने यह कारनामा 10 सितंबर 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ अपने 278वें वनडे में किया था। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 321 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
वनडे में सबसे ज्यादा शतक

कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अब तक उन्होंने 295 वनडे मैचों में 13,906 रन बनाए हैं, जिनमें 50 शतक शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था।
टी20 में सबसे अधिक अर्धशतक

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद कोहली इस प्रारूप में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 39 अर्धशतक दर्ज हैं और वह इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
विश्व कप डेब्यू में शतक लगाने वाले पहले भारतीय

विराट कोहली ने 2011 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। वह अपने पहले विश्व कप मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। इसके अलावा कोहली के नाम किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 10 शतक लगाए हैं।

विराट कोहली प्रैक्टिश करते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)
विराट कोहली के आंकड़ें

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के 123 मैच और 210 पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 9230 रन बनाए। हैं। इस फॉर्मेट में विराट कोहली ने 30 शतक और 31 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। टेस्ट में विराट कोहली का सर्वोच्च स्कोर 254 नाबाद है। वहीं, वनडे के 305 मुकाबलों में विराट कोहली 51 शतक और 75 अर्धशतक के साथ कुल 14,255 रन बनाए हैं। अगर बात करें टी20 की तो यहां उन्होने 125 मुकाबलों में 1 शतक और 38 अर्धशतक के साथ कुल 4188 रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में ये मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। वो अपनी फिटनेस और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। विराट कोहली ने क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन वो अपने से सीनियर खिलाड़ियों की काफी इज्जत करते हैं। वहीं, जब से उनकी जिंदगी में पत्नि अनुष्का शर्मा का आगमन हुए, तब से उनके काफी बदलाव भी देखने को मिले हैं। आइए अब इन्हीं मुद्दों पर बात कर लेते हैं।
पिता के निधन के अगले दिन भी खेले मैच

विराट कोहली के जीवन का सबसे भावनात्मक किस्सा 2006 का है। जब उनके पिता प्रेम कोहली का देहांत हुआ, तब विराट दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ खेल रहे थे। सुबह पिता की मौत की खबर मिलने के बावजूद विराट मैदान पर उतरे और 90 रन की पारी खेली। उसके बाद ही उन्होंने अंतिम संस्कार किया। इस घटना ने उनके क्रिकेट करियर को पूरी तरह बदल दिया।
फिटनेस के दीवाने

कोहली ने एक समय पर माना था कि वो बहुत ज्यादाचिकन रोल और बटर चिकन खाते थे। 2012 के बाद उन्होंने पूरी तरह से अपनी डाइट और फिटनेस रूटीन बदल डाली। अब वे न तो चीनी लेते हैं और न ही फ्राइड फूड। उनकी फिटनेस देखकर टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों ने भी अपने फिटनेस स्टैंडर्ड को बढ़ाया।
धोनी को मानते हैं कैप्टन Forever

विराट ने कई बार कहा है कि भले ही उन्होंने कप्तानी में कई रिकॉर्ड बनाए हों, लेकिन उनके लिए असली कप्तान हमेशा एमएस धोनी रहेंगे। वह धोनी को अपना मेंटर और भाई मानते हैं। 2016 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि “धोनी ने मुझे भरोसा करना सिखाया, जब बाकी सब मुझ पर शक कर रहे थे।”

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
सचिन के लिए है दिल में इज्जत

2011 विश्व कप के फाइनल में जीत के बाद विराट ने सचिन तेंदुलकर को अपने कंधों पर उठाया था। बाद में उन्होंने कहा था कि “सचिन ने 21 सालों तक पूरा देश उठाया, अब हमारी बारी थी उन्हें उठाने की।” यह पल क्रिकेट इतिहास के सबसे भावनात्मक दृश्यों में से एक बन गया।

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
गेमिंग और फैशन के शौकीन

मैदान से बाहर विराट कोहली को वीडियो गेम्स, फैशन और कारों का बहुत शौक है। उनके पास लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है, जिसमें Bentley, Audi, और Range Rover जैसी कारें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: लंदन क्यों है विराट कोहली के लिए खास? अकाय-वामिका से दूर नहीं रह सकते, खुद बयां किया ‘हाल-ए-दिल’
अनुष्का शर्मा से मुलाकात

कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात 2013 में एक शैम्पू ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहां से दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और 2017 में इटली में उन्होंने शादी की। दोनों को आज भी देश के “पावर कपल” कहा जाता है।

Show More

Related Articles

Back to top button