हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को

रायपुर । नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बीच साय सरकार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। यह बैठक 30 अप्रैल को होगी। इसमें कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने की योजना है।

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। सोमवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया गया, और अब इस मुद्दे को विधानसभा तक ले जाने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार संसदीय कार्य मंत्रालय ने निंदा प्रस्ताव का प्रारूप तैयार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक विशेष सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button