हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम पानी बरसा। रायपुर में भी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बलरामपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, इन पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। जीपीएम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा इन 4 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलो में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों में भारी बारिश हुई। रायगढ़ जिले में लगातार बारिश के बाद केलो डैम के 4 गेट खोले गए। इससे केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कई नदी-नाले उफान पर हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button