हमर छत्तीसगढ़

प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी: अगले 4 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक चढ़ने के आसार

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

प्रदेश में दिनभर मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर बांग्लादेश और उससे सटे मेघालय से गंगीय पश्चिमी बंगाल, आंतरिक ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक फैले चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई पर द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि इसका प्रदेश पर फिलहाल कोई विशेष प्रभाव नहीं दिख रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button