अपराधहमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की सोनम की पूरी कुंडली

रायपुर. राजधानी रायपुर में पिछले दो दिनों से ट्रंक में मिले लाश की वारदात ने सब को शॉक्ड कर दिया है. इस वारदात को अंजाम देने वाले एडवोकेट अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा उपाध्याय उर्फ Shivi Sharma को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. अब कुछ सोशल मीडिया में कुछ यूजर्स उक्त आरोपियां को छत्तीसगढ़ की सोनम बता रहे है. हालांकि दोनो में फर्क है, लेकिन जिस शातिर तरीके से उक्त आरोपियां ने पति के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया, यही कारण है कि इस महिला की कुंडली सोशल मीडिया में खंगाल रहे है.

उक्त आरोपियां का फेसबुक अकाउंट Shivi Sharma के नाम से मौजूद है. इससे जानने वाले लोग बताते है कि उक्त आरोपियां ने पत्रकारिता और लॉ दोनो की पढ़ाई की है. आरोपियां के पिता की बुढ़ेश्वर मंदिर की दुकानों में एक साफा हाउस संचालित करते है.

जानकारी के मुताबिक शिवानी ने पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक (BAJMC) की पढ़ाई शुरू की, हालांकि ग्रेजुएशन के दौरान कॉलेज बदलकर वह प्रगति कॉलेज चली गई थी. उसके दोस्तों ने बताया कि वर्तमान में दिशा कॉलेज में कानून (लॉ) की पढ़ाई कर रही थी. घटना के बाद उसके दोस्त खुद शॉक्ड है. दोस्तों ने ये भी बताया कि कॉलेज में शिवानी का व्यवहार सभी के साथ सौहार्दपूर्ण था. वह कभी हत्या जैसे मामले में शामिल हो सकती है ये वो कभी सोच भी नहीं सकते. शुरुआती पढ़ाई शिवानी की पुरानी बस्ती के वीर छत्रपति शिवाजी स्कूल से हुई है.

हालांकि अब इस मामले में रायपुर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है, जिसके बाद और कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते है.

Show More

Related Articles

Back to top button