हमर छत्तीसगढ़

ग्राम झिरका, मुस्केल, डेगलरास, कुन्देली, बासनपुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का होगा आवंटन

दंतेवाड़ा, कार्यालय अनुविभागीय से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकासखण्ड दंतेवाड़ा अन्तर्गत ग्राम झिरका, मुस्केल, डेगलरास, कुन्देली, बासनपुर ग्राम पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जाना है।

अतः विकासखण्ड दन्तेवाड़ा अंतर्गत उपरोक्त ग्राम के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत से० सह० समिति आदि को सूचित किया गया है, कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छुक संस्था, समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ-साथ संलग्नक के रूप में संस्था, समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, वर्तमान माह से विगत एक वर्ष बैंक खाते का स्टेटमेंट छाया प्रति, संस्था समूह के प्रस्ताव के छायाप्रति, संस्था के अध्यक्ष, प्रबंधक एवं सचिव के आधार की छायाप्रति, संस्था, समूह के उपविधि की छायाप्रति के साथ दिनांक 15 जुलाई 2025 को शाम 05 बजे तक आवेदन पत्र अनुविभागीय कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। समयावधि के पश्चात प्रस्तुत आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जावेगा ।

Show More

Related Articles

Back to top button