भारतव्यापार जगत

10 साल बाद बदला Google का logo, अब नया G आइकन दिखेगा ज्यादा रंगीन और डायनामिक

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Google ने अपने Logo को 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रिफ्रेश किया है। अब गूगल का G आइकन और भी रंगीन और आकर्षक हो गया है। यह बदलाव फिलहाल iOS और Android बीटा वर्जन 16.8 में दिखने लगा है, जिससे यूजर्स को गूगल का नया रूप पहली बार नजर आ रहा है।

गूगल के पुराने G लोगो में चार अलग-अलग रंग—लाल, नीला, हरा और पीला — अलग-अलग ब्लॉक्स के रूप में दिखाई देते थे। लेकिन अब नए लोगो में ये चारों रंग मौजूद हैं, मगर उन्हें ब्लॉक्स के बजाय ग्रेडिएंट स्टाइल में पेश किया गया है। इससे लोगो को डायनामिक लुक मिलता है जो पहले से कहीं अधिक मॉडर्न और विजुअली एपीलींग बनाता है।

हालांकि गूगल ने आधिकारिक तौर पर इस बदलाव की वजह नहीं बताई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बदलाव कंपनी के AI फोकस को उजागर करता है। ऐसा माना जा रहा है कि गूगल अपने सभी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को धीरे-धीरे AI-सेंट्रिक विजुअल आइडेंटिटी की ओर ले जा रहा है।

कहां-कहां नजर आ रहा है नया लोगो?

फिलहाल गूगल का यह नया लोगो Pixel स्मार्टफोन्स और कुछ iOS डिवाइसेज़ पर दिखाई दे रहा है। वहीं, पुराने नॉन-पिक्सल एंड्रॉयड फोन्स और वेब यूजर्स को अब भी पुराना G आइकन ही नजर आ रहा है। गूगल मैप्स, जीमेल जैसी अन्य सेवाओं में नया लोगो अब तक नहीं दिखा है।

Google I/O 2025 से पहले बड़ा संकेत

इस लोगो अपडेट की टाइमिंग भी बेहद खास है क्योंकि यह अपडेट Google I/O 2025 इवेंट (20 मई) से ठीक पहले आया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में नए लोगो और अन्य डिज़ाइन अपग्रेड्स के बारे में और जानकारी दे सकती है। “9टू5गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल यूजर्स को गूगल सर्च ऐप के जरिए नया लोगो को दिखने लगा है, लेकिन फिलहाल एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 16.8 में नए लोगो को स्पॉट किया गया है।”

Show More

Related Articles

Back to top button