मनोरंजन

नहीं थम रही ‘सैयारा’ की रफ्तार, 22वें दिन कर डाली इतनी कमाई

यशराज बैनर तले बनी ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को जाने माने डायरेक्टर मोहित सूरी ने बनाया है। ‘सैयारा’ के साथ ही अहान पांडे ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म में एक्ट्रेस अनीत पड्ढा लीड रोल में हैं। दोनों ही स्टार्स की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इस मूवी को रिलीज हुए आज 22 दिन हो गए हैं। इसी बीच अब ‘सैयारा’ के शुक्रवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने अब तक कितना बिजनेस कर लिया है।

धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है ‘सैयारा’

‘सैयारा’ के बजट की बात करें तो फिल्म 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ‘सैयारा’ ने शुरुआत के दिनों में अपना बजट निकाल लिया था। यही नहीं, इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को कमाई में पीछे छोड़ दिया है। लेकिन अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ती नजर आ रही है। ‘सैयारा’ ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। ऐसे में अब इसके शुक्रवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुका है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ ने को खबर लिखने तक 22वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये अभी फाइनल आंकड़े नहीं है। इसका टोटल कलेक्शन अब तक 310.40 करोड़ रुपये हो चुका है।

डे वाइज देखें ‘सैयारा’ का कलेक्शन

डे 1- 21.5 करोड़ रुपये

डे 2- 26 करोड़ रुपये

डे 3- 35.75 करोड़ रुपये

डे 4- 24 करोड़ रुपये

डे 5- 25 करोड़ रुपये

डे 6- 21.5 करोड़ रुपये

डे 7- 19 करोड़ रुपये

डे 8- 18 करोड़ रुपये

डे 9- 26.5 करोड़ रुपये

डे 10- 30 करोड़ रुपये

डे 11- 9.25 करोड़ रुपये

डे 12- 10 करोड़ रुपये

डे 13- 7.5 करोड़ रुपये

डे 14- 6.5 करोड़ रुपये

डे 15- 4.5 करोड़ रुपये

डे 16- 6.75 करोड़ रुपये

डे 17- 8 करोड़ रुपये

डे 18- 2.35 करोड़ रुपये

डे 19- 2.5 करोड़ रुपये

डे 20- 2.00 करोड़ रुपये

डे 21- 1.85 करोड़ रुपये

डे 22- 1.65 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 310.40 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Show More

Related Articles

Back to top button