अपराधहमर छत्तीसगढ़

गोडाउन से लाईट चोरी करने वाले 01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार

– थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 05 ई 204 स्थित प्रार्थी के गोडाउन को बनाये थे अपना निशाना।

– घटना में संलिप्त है विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।

– आरोपी/अपचारियों के कब्जे से चोरी की विभिन्न मॉडल के विभिन्न प्रकार के कुल 40 डिब्बा लाईट कीमती लगभग 70,000/- रूपये किया गया है जप्त।

– घटना में प्रयुक्त मोडिफाईड ट्राली लगा हुआ मोटर सायकल को भी किया गया है जप्त

– आरोपी/अपचारियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमंाक 246/25 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

– एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

विवरण – प्रार्थी विमल साहेवाल ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सुनिता हाईट्स में बेदा डेगो लाईट्स के नाम से फैंसी लाईट का शो रूम है, जिसे वह संचालित करता है तथा प्रार्थी का गोडाउन ई 204 देवेन्द्र नगर सेक्टर 05 मंे है। दिनांक 13-14.12.2025 की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के गोडाउन के प्रथम तल दरवाजे के हेण्डल का लॉक तोडकर अंदर प्रवेश कर रखें विभिन्न मॉडल के विभिन्न प्रकार कुल 69 डिब्बा लाईट को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमंाक 246/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 चोरी की उक्त घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी, प्रार्थी के दुकान/गोडाउन में कार्य करने वाले कर्मचारियों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाया गया। प्रार्थी के दुकान/गोडाउन में कार्य करने वाले कर्मचारियों से पृथक - पृथक पूछताछ कर पूर्व में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर उनकी तस्दीक की जा रहीं थी। तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी झण्डा चौक पंडरी निवासी नागेश साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नागेश साहू की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यांे के आधार पर नागेश साहू से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने 02 अन्य साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत दोनों बालक की पतासाजी कर उन्हें भी पकड़ा गया। 

तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की विभिन्न मॉडल के विभिन्न प्रकार 40 डिब्बा लाईट कीमती लगभग 70,000/- रूपये तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त मोडिफाईड ट्राली लगा हुआ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 के यू 6485 जप्त कर आरोपी/अपचारियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।   

गिरफ्तार –

  1. नागेश साहू पिता स्व. संतोष साहू उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खौली कठिया नहरपारा थाना खरोरा जिला रायपुर। हाल पता – लोधी पारा चौक झंडा चौक थाना पंडरी रायपुर।
  2. विधि से संघर्षरत 02 बालक।
Show More

Related Articles

Back to top button