हमर छत्तीसगढ़

ED के छापे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का बयान आया सामने

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी है. 8 अधिकारियों की टीम ने शराब घोटाला मामले में छापा मारा है. कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उनके निवास पर पहुंचने लगी है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल न टूटेगा न झुकेगाभूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार भी मेरे जन्मदिन पर ED आई थी और आज मेरे बेटे का जन्मदिन है, आज भी ED आई है. आज विधानसभा में पेड़ो की कटाई का मामला उठना है और अपने मलिक को खुश करने के लिए मोदी और शाह ने ED मेरे घर भेज दिया है, हम लोग डरने वाले नहीं हैं और न ही तो झुकने वाले हैं.. ये कितना भी ताकत लगा लें, भूपेश बघेल न टूटेगा और न झुकेगा. सत्य की लड़ाई लड़ेंगे.

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में विपक्ष के नेताओं को टारगेट बनाया जा रहा है. विपक्ष को कोशिश तोड़ने की कोशिश की जा रही है. प्रजातंत्र की हत्या की जा रही है. एक तरफ बिहार में चुनाव आयोग के माध्यम से मतदाताओं का नाम काटा जा रहा है. वहां प्रजातंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, तो दूसरे तरफ विपक्ष के नेताओं को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है. लेकिन देश की जनता अब जान चुकी है, समझ चुकी है… ईडी पहले भी आई है, छापा मारा गया था, मेरे घर से 33 लाख रुपए मिला था, उसके बाद अचानक आज फिर आए हैं, इसका मतलब क्या है ?… हम लोग एजेंसी को पूरा सहयोग करेंगे. इनको विश्वास हो या नहीं. हमको लोकतंत्र में विश्वास है न्यायलय विश्वास है. भले ही ये लोग दुरूपयोग करें लेकिन हम इनको सहयोग करेंगे.

Show More

Related Articles

Back to top button