हमर छत्तीसगढ़

नाला में गोबर डालने पर दलदल सिवनी मुख्य मार्ग में गौपालक श्री गौरीशंकर यादव पर निगम जोन 9 ने भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देकर किया 2 हजार रूपये जुर्माना

रायपुर . आज रायपुर नगर पालिक निगम में प्राप्त नाला में गोबर डाले जाने से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव और श्री बारोन बंजारे, स्वछता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में किये गए औचक निरीक्षण में स्थल पर जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत दलदल सिवनी मुख्य मार्ग में नाला में गौपालक श्री गौरी शंकर यादव द्वारा गोबर डाले जाने की प्राप्त जनशिकायत सही मिली, जिस पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए गौपालक श्री गौरीशंकर यादव पर स्थल पर 2000 रूपये का जुर्माना किया और प्राप्त जन शिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.

Show More

Related Articles

Back to top button