भारत
पहले मारी टक्कर…फिर 19 Km दूर ले गई हॉस्पिटल, BMW चालक महिला ने अरेस्ट होते ही किया बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस ने छावनी मेट्रो स्टेशन के पास हुए बीएमडब्ल्यू कार हादसे में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले वित्त मंत्रालय के अफसर नवजोत सिंह की मौत के बाद आरोपी महिला चालक गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में गगनप्रीत भी मामूली चोटें आई थी। इसलिए जैसे ही शुरूआती इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।नवजोत सिंह की मौत के बाद परिवार ने आरोप लगाया कि, हादसे के बाद आरोपी महिला चालक ने नवजोत को जानबूझकर 19 किलोमीटर दूर अपने परिवार से जुड़े एक छोटे से अस्पताल में ले गई। जबकि उस इलाकें में ही कई बड़े और नामी अस्पताल मौजूद थे।



