पहली सेल शुरू: 6799 रुपये में लें मजबूत बॉडी वाला Smartphone, डिस्प्ले और बैटरी भी जबर्दस्त

कम दाम में मजबूत बॉडी और स्टाइलिश लुक वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो Infinix Smart 10 आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। फोन की बिक्री भारत में आज (यानी 2 अगस्त) दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। फोन की कीमत केवल 6,799 रुपये है। सस्ता होने के बावजूद इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले मिल जाता है। फोन 5000 एमएएच बैटरी पैक करता है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ढेर सारे AI फीचर्स का सपोर्ट मिल जाता है। फोन मजबूत बिल्ड के साथ आता है और अचानक गिरने पर भी इसे कुछ नहीं होगा। फोन IP64 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट भी है। चलिए डिटेल में जानते है फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…
कीमत, कलर और कहां से खरीदें
फोन की पहली सेल आज (2 अगस्त) दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। इसे फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 6,799 रुपये है। इसे चार कलर्स – आइरिस ब्लू, स्लीक ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और ट्वाइलाइट गोल्ड में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।
बड़ा डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड
फोन में 6.67-इंच का एचडी प्लस (720×1600 पिक्सेल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 700 निट्स तक ब्राइटनेस लेवल और 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट मिलता है। सेल्फी कैमरे के लिए इसमें पंच-होल कटआउट दिया गया है। फोन मजबूत बिल्ड के साथ आता है। इसका 25000 से ज्यादा बार ड्रॉप टेस्ट किया गया है। फोन का बैक पैनल स्क्रैच रेजिस्टेंट है।
दमदार प्रोसेसर और AI फीचर्स
यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T7250 प्रोसेसर से लैस है, जो 4GB LPDDR4x रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। दावा किया गया है कि यह फोन चार साल तक लैग-फ्री एक्सपीरियंस देने के लिए TÜV SÜD सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15.1 पर चलता है। इसमें कई Infinix AI फीचर्स मिलते हैं, जिसमें पर्सनल वॉइस असिस्टेंट, Folax AI शामिल है। यह फोन डॉक्यूमेंट असिस्टेंट और राइटिंग असिस्टेंट जैसे AI प्रोडक्टिविटी टूल्स को भी सपोर्ट करता है।
कैमरा और बैटरी भी दमदार
कैमरे की बात करें तो, फोन में 8-मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह डुअल वीडियो मोड रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और रियर व फ्रंट दोनों कैमरे 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। 187 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 165.62×77.01×8.25 एमएम है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है और इसमें DTS ट्यून्ड डुअल स्पीकर दिए गए हैं।
फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम रेडियो और OTG शामिल हैं। यह फोन Infinix के UltraLink फीचर को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स कम या बिना सेलुलर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी दूसरे इनफिनिक्स फोन पर वॉयस कॉल कर सकते हैं।



