भारत

25 या 26 फरवरी जानें बरसाना और नंदगांव में कब खेली जाएगी लट्ठमार होली? जान लें सही तारीख

महाशिवरात्रि के बाद अब हर कोई होली के लिए उत्साहित हैं। कई लोग होली की तैयारियां भी शुरू कर चुके हैं। बता दें कि हिंदू धर्म में इस त्योहार का खास महत्व होता है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को ही होली मनाई जाती है। पूरे देश भर में होली का उत्साह देखते ही बनता है लेकिन ब्रज क्षेत्र में इसकी रौनक ही अलग होती है। बसंत पंचमी से ही यहां पर होली की शुरुआत हो जाती है और इस पर्व को लगभग 40 दिन तक मनाते हैं। यहां पर अलग-अलग तरीके से होली खेली जाती है लेकिन ब्रज की लट्ठमार होली का कोई भी मुकाबला नहीं होता है। यहां के बरसाना और नंदगांव में सुप्रसिद्ध लट्ठमार होली खेलने की प्रथा है। इस महापर्व में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। नीचे विस्तार से जानें कि 2026 में यहां पर लट्ठमार होली कब-कब खेली जाएगी?

इस दिन खेली जाएगी लट्ठमार होली

ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव काफी पहले से शुरु हो जाता है। हालांकि माहौल रंगभरी एकादशी से ही देखने को मिलता है। बरसाना और नंदगांव में लड्डू और फूलों वाली होली समेत लट्ठमार होली जैसी कई परंपराएं निभाई जाती हैं। हिंदू पंचांग के हिसाब से फाल्गुन मास में पड़ने वाले शुक्ल पक्ष की नवमी वाले दिन ही लट्ठमार होली खेली जाती है। इस बार नवमी तिथि की शुरुआत 25 फरवरी के सूर्योदय के साथ ही शुरु हो जाएगी। ये तिथि अगले दिन यानी 26 फरवरी की सुबह 2 बजकक 40 मिनट तक रहने वाली है। ऐसे में पंचांग को ध्यान में रखते हुए बरसाना में ये होली 25 को ही खेली जा रही है। वहीं नंदगांव में लट्ठमार इसके अगले दिन यानी 26 फरवरी को खेली जाएगी।

लट्ठमार होली की खास बात

ब्रज क्षेत्र में लट्ठमार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व का सीधा-सीधा संबंध भगवान कृष्ण और राधा के साथ जुड़ा है। इस होली में बरसाना और नंदगांव के लोग हिस्सा बनते हैं। महिलाएं इस दौरान घूंघट ओढ़कर पुरुषों पर लट्ठ बरसाती हैं। हालांकि ये प्रतीकात्मक ही होता है लेकिन इस दौरान का उल्लाह और उत्साह देखते ही बनता है। इस दौरान भजन और मंत्रों की गूंज इस परंपरा को और भी दिव्य बना देते हैं। इस पर्व को मनाकर लोग सिर्फ मस्ती ही नहीं करते हैं बल्कि इसके जरिए भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रति अपने प्रेम और आस्था को भी दिखाते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button