भारतव्यापार जगत

किसानों को बेसब्री से इंतजार, कब जारी होगी 20वीं पीएम किसान की किस्त

बारिश के मौसम की शुरूआत होते ही खेती के काम में हलचल होने लगती है। मानसून में खेतों की रोपाई भी शुरू हो जाती है, लेकिन सभी किसानों को एक और चीज का बेसब्री से इंतजार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के किसानों को बढ़ावा देने के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की गई थी।

इसी स्कीम के अंतर्गत किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार हैं। हालांकि इसे जारी करने की तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। 10 करोड़ से ज्यादा किसान परिवार पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के इंतजार में है।

आपको बता दें कि ये किस्त 31 जुलाई के पहले जारी की जा सकती है। इस किस्त का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि घर बैठे अपने मोबाइल से ई-केवाईसी की प्रोसेस कैसे पूरी की जाए। ऐसा इसीलिए करना जरुरी है क्योंकि अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आपको इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा।

ई-केवाईसी प्रोसेस ऐसे पूरी करें

स्टेप 1 : ई-केवाईसी प्रोसेस के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर जैसे क्रोम पर टैप करें और वहां लॉगिन करके pmkisan.gov.in की साइट पर विजिट करें। अब आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज देखने के लिए मिलेगा, अब इसके नीचे जाएं और आपको ई-केवाईसी लिखा हुआ दिखेगा। इसको टैप करें और आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर टैप करें।

स्टेप 2 : अब इसमें आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी आ जाएगा। इसे नीचे दिए गए बॉक्स में टाइप करें।

स्टेप 3 : अब इसके बाद एक बार फिर से आधार ऑथेंटिकेशन के लिए बटन पर टैप करने का नोटिफिकेशन दिया जाएगा। इसे टैप करें और 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसे फील करें और सबमिट पर टैप करें।

आपको बता दें कि अगर ये प्रोसेस सही रही तो ठीक रहेगा नहीं तो इनवैलिड लिख कर आ जाएगा। अगर ये प्रोसेस पूरी नहीं होती है, तो आपकी किस्त टल सकती है। आप आधार सर्विस सेंटर पर भी इसे ठीक करवा सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button