ईद मिलादुन्नबी की तिथि में संशोधन, अब 5 सितम्बर को मनाया जाएगा त्योहार

रायपुर। मुस्लिम समाज का पवित्र त्योहार ईद मिलादुन्नबी इस वर्ष 6 सितम्बर 2025 की बजाय 5 सितम्बर 2025 को मनाया जाएगा। यह निर्णय चांद की तस्दीक के आधार पर लिया गया है। शहर काजी एवं धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अली फारूकी ने इसकी घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि शरई तस्दीक संस्था द्वारा यह पुष्टि की गई है और इसे पूरे छत्तीसगढ़ मुस्लिम समाज में मान्यता प्राप्त है। अतः प्रदेशभर में पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस अब 5 सितम्बर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इस संबंध में राज्य शासन से भी अनुरोध किया गया है कि पूर्व में घोषित शासकीय अवकाश 6 सितम्बर 2025 के स्थान पर 5 सितम्बर 2025 को घोषित किया जाए, ताकि समाज के लोगों को सुविधा मिल सके।
प्रतिलिपि सूचना हेतु सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर को भी प्रेषित की गई है।



