अन्य

सुरेश रैना और शिखर धवन की ED ने जब्त की संपत्ति, सट्टेबाजी के केस में बड़ा ऐक्शन

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय ने सट्टेबाजीर के एक मामले में बड़ा ऐक्शन लेते हुए पूर्व क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की संपत्ति जब्त की है। एजेंसी ने दोनों क्रिकेटरों की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में यह सख्त कार्रवाई की गई है। सट्टेबाजी की अवैध वेबसाइट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले की ईडी जांच कर रही है। इसी मामले का सिरा अब सुरेश रैना और शिखर धवन तक भी जांच पहुंचा है। इस केस में ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत शिखर धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है।

इसके अलावा सुरेश रैना के 6.5 करोड़ रुपये मूल्य के म्युचूअल फंड सीज करने का फैसला लिया है। यह केस ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट 1xBet से जुड़ा है। एजेंसी ने अपनी जांच में पाया कि दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने इस सट्टा वेबसाइट का प्रचार करने के लिए विदेशी संस्थाओं के साथ ऐडवर्टाइजमेंट के करार किए। इस वेबसाइट के अलावा कुछ सहायक कंपनियों के साथ भी करार किए गए। ईडी ने इस मामले में दोनों से पूछताछ की थी। इनके अलावा एक और पूर्व नामी क्रिकेटर युवराज सिंह से भी इसी केस में पूछताछ की जा चुकी है। वहीं रॉबिन उथप्पा भी इस केस के दायरे में हैं।

एजेंसी ने इस मामले की जांच के दौरान अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हजारा से भी पूछताछ की थी। 1xBet का दावा है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट है, जिसमें खुद को 18 साल से ऊपर बताने वाले लोग सट्टा खेल सकते हैं। इस केस में यह पहला बड़ा ऐक्शन है, जिसके तहत दोनों क्रिकेटरों के खिलाफ फैसला हुआ है। एजेंसी की ओर से मामले की जांच जारी है और भविष्य में कुछ और नाम भी ऐक्शन के दायरे में आ सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button