भारतसियासी गलियारा

जेन जी को दिखाएंगे, चुनाव चोरी करके PM बने मोदी; बिहार पर भी राहुल गांधी के आरोप

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के अपने दावों को चुनाव आयोग की ओर से खारिज किए जाने के बाद भी कहा है कि हम ऐसा करते रहेंगे। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हमारे पास बहुत सारी चीजें हैं। हम दिखाते रहेंगे कि कैसे चुनाव आयोग की ओर से गड़बड़ियां की जा रही हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने जेन जी को जागरूक करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हम देश के युवाओं को बताएंगे कि कैसे पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव की चोरी करके पीएम बने हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी प्रक्रिया रुकी नहीं है और यह जारी है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘सिंपल सी बात है। मैंने प्रजेंटेशन में दिखाया कि हरियाणा का जो चुनाव है, वह इलेक्शन ही नहीं था। वह होलसेल चोरी थी। मैंने जो आरोप लगाए थे, उन पर कोई जवाब नहीं आया। चुनाव आयोग और भाजपा से कोई जवाब नहीं आया, लेकिन मैंने जो कहा है, उसे नकारा भी नहीं गया। सच्चाई यह है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और इलेक्शन कमिशन मिलकर संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। संविधान कहता है कि वन मैन, वन वोट। हरियाणा में तो ऐसा हुआ ही नहीं। वहां तो ब्राजील की महिला के नाम की वोटर आईडी बनी। एक बूथ पर 200 वोटर कार्ड्स में एक ही महिला की तस्वीर दिखी।’

बिहार में वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास बहुत सारी चीजें हैं। हमारी प्रक्रिया चलती रहेगी। हम जेन जी को दिखाते रहेंगे कि नरेंद्र मोदी चुनाव चोरी करके पीएम बने हैं। उन्होंने कहा कि आखिर हरियाणा में कैसे किसी वोटर आईडी पर ब्राजील की महिला की फोटो है। राहुल गांधी ने कहा कि उस महिला को आगे कर दिया गया, जिसका नाम था और जिसने वोट दिया। लेकिन यह जवाब नहीं मिला कि आखिर ब्राजील की महिला की तस्वीर उसमें कैसे है। राहुल गांधी ने लगे हाथ यह आरोप भी लगाया कि बिहार में भी ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और गुजरात में भी ऐसा हुआ था।

Show More

Related Articles

Back to top button