रमजान के दौरान रोजे में करें अजवा खजूर का सेवन, इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने गिनाएं इसके फायदे

इन दिनों रमजान का दौर चल रहा है जहां पर इस्लाम धर्म के लोग रोजा के नियम अपना रहे है। रमजान का पाक महीना कई इबादतों को पूरी करने के लिए आता है। यहां पर रोजा के दौरान सेहरी और इफ्तार के नियमों को फॉलो किया जाता है। सेहरी में ऐसे फूड्स खाए जाएं जो दिनभर ऊर्जा बनाए रखें और पेट से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी से बचाए. कई सेलेब्स इस पाक महीने में रोजे रखते हैं।
यहां पर सेहरी और इफ्तार के समय खजूर खाने के नियम होते है जिसे खाने से रोजे के दौरान किसी प्रकार की थकावट नहीं होती है और एनर्जी मिलती है। यहां पर मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अजवा खजूर के फायदों के बारे में बताया है जिसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
एक्ट्रेस हिना खान ने बताए फायदे
यहां पर कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस हिना खान भी रमजान के दौरान रोजे रखती है जहां पर वे किन चीजों का सेवन करती है ताकि सेहतमंद रह सकें इसके लिए अजवा खजूर के फायदों के बारे में बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिना खान ने अजवा खजूर खाने के बारे में बताया है जिसे खाने से आपको किसी प्रकार की एसिडिटी और कमजोरी की शिकायत नहीं होती है। अगर आप अजवा खजूर का सेवन कर लेते है तो आपका शरीर पूरे दिन हाइड्रेटेड रहता है। इतना ही नहीं यह बेहतरीन एनर्जी बूस्टर होता है जिसे खाने से रोजा के दौरान कमजोरी नहीं सताती।
जानिए कैसे करें अजवा खजूर का सेवन
यहां पर रमजान के दौरान आप सेहतमंद रहने के लिए अजवा खजूर का सेवन कर सकते है। सेहरी में 2 से 3 अजवा खजूर खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है. इसे दूध के साथ लेने से शरीर को डबल न्यूट्रिशन मिलता है। यहां पर इफ्तार के समय भी लोग अजवा खजूर का सेवन करते है जिसके गुण सेहत को बेहतर बनाते है।
अजवा खजूर के फायदे
यहां पर रमजान के दौरान आप दोनों समय अजवा खजूर का सेवन कर सकते है जो फायदेमंद होता है…
1- खाली पेट कुछ भी गलत खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है, लेकिन अजवा खजूर पेट में एसिड को बैलेंस करने में मदद करता है और गैस, जलन जैसी समस्याओं को दूर रखता है.
2- रमजान के दौरान मीठे खाने की क्षमता बढ़ जाती है इसके लिए आप अजवा खजूर खाएं यहां पर अजवा खजूर में में नेचुरल शुगर होती है, जो बॉडी को तुरंत एनर्जी देती है और कमजोरी महसूस नहीं होने देती यहां रोजा खोलने के दौरान भी आप इसे खा सकते हैं।
3-अजवा खजूर में भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाने में हेल्पफुल है।
4-अजवा खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत में मदद करता है और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है।
5-अजवा खजूर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्थ भी अच्छी रहती है।