लाइफ स्टाइलस्वास्थ्य

बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें ये लक्षण, हो सकता है बर्निंग माउथ सिंड्रोम का खतरा

कई बार बिना तीखा खाएं आपको मुंह में जलन महसूस हुई होगी, यह भलें ही आपको मामूली समस्या लगे लेकिन यह गंभीर बर्निंग माउथ सिंड्रोम का कारण बन सकती है। इस समस्या की वजह से सिर्फ मुंह ही नहीं जीभ, तालु, होंठ को भी प्रभावित करती है। कई लोग इसे मुंह का छाला समझ लेते है पर यह बीमारी का अलर्ट होती है। इस बीमारी के बढ़ने का कारण कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो वहीं पर कई बार डायबिटीज, ब्लड शुगर जैसी बीमारियां इस समस्या को बढ़ा देती है।

विटामिन बी12 से कमी हो सकता है कारण

हेल्थ एक्सपर्ट इस बीमारी को लेकर बताते है कि, बर्निंग माउथ सिंड्रोम के लगभग 20 से 30 प्रतिशत मामले सीधा विटामिन बी12 की कमी से जुड़े होते हैं। इन मामलों में देखा गया है कि जब मरीज के शरीर में विटामिन बी12 की कमी पूरी की गई तो उनकी इस समस्या में काफी सुधार हुआ। इस समस्या के कई लक्षण होते है जो सामान्यत: नजर आते है।

इन लक्षणों को नहीं करें नजरअंदाज

बर्निंग माउथ सिंड्रोम एक बड़ी समस्या के रूप में उभर कर सामने आ सकती है। इसके लिए कई लक्षणों के बारे में जान लेना चाहिए…

1- इस समस्या से परेशान लोगों को मुंह में सूखापन महसूस होता है जिससे ऐसा लगें कि पानी की कमी हो रही है।
2- मुंह में बिना किसी घाव या छाले के भी जीभ, होंठ, तालू और गालों के अंदर जलन का अनुभव होना।
3- मुंह का स्वाद बदल जाएं, जैसे ऐसा लगें कि, कड़वाहट, धातु जैसा स्वाद या कुछ भी सही स्वाद नहीं आ रहा है।
4-यह समस्या कुछ घंटों तक नहीं बल्कि हफ्तों या महीनों तक लगातार रह सकती है।
5- लगातार जलन और असहजता तनाव और नींद की समस्या भी पैदा कर सकती है, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है।

समय रहते करें इलाज

इस सममस्या के लक्षण पहचानने के बाद आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जैसा कि, बर्निग माउथ सिंड्रोम के बढ़ने का कारण विटामिन बी12 की कमी है। इस बीमारी के लक्षण जानने के बाद आप समय रहते इस समस्या को पहचान लें तो सही खानपान की मदद से ही इस समस्या से राहत पाया जा सकता है। कई बार समस्या गंभीर भी हो सकती है तो कई बार पोषक तत्वों की कमी ही इस बीमारी का कारण हो सकता है। आप इन पोषक तत्वों की पूर्ति कर लेते है तो इसका फायदा मिलता है।

Show More

Related Articles

Back to top button