अपराधहमर छत्तीसगढ़
महिला के कैरेक्टर पर शक…बच्चों के सामने मां की हत्या

रायपुर में कैरेक्टर पर शक की वजह से पति ने अपने बच्चों के सामने उनकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला तीजा से लौटकर वापस अपने ससुराल आई थी। इसी दौरान घर में खाना पर परोसते समय आरोपी ने हमला कर दिया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कृष्ण कुमार सेन ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। परिवार सैलून दुकान चलाता है। उनका बेटा मुकेश सिंह अपनी पत्नी प्रियंका और दो बच्चों के साथ ऊपर के कमरे में रहता है। 27 अगस्त के शाम उनकी बहू प्रियंका सेन तीजा मनाकर मायके से वापस ससुराल लौटी थी। रात 10 बजे मुकेश अपनी पत्नी प्रियंका के कैरेक्टर पर शक करते हुए झगड़ा कर रहा था।



